खबर
Top News

विद्यार्थियों को स्वैच्छिकता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई: शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 2:00 pm
शेयर करें:
विद्यार्थियों को स्वैच्छिकता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ कार्यक्रम कल शासकीय होलकर साइंस महाविद्यालय आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वैच्छिकता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज कार्य और सामुदायिक नेतृत्व के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश शासी निकाय सदस्य विनोद मोहिने रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल, राजेश सिसोदिया, राजेश तंवर, दिनेश केलवा एवं जिला समन्वयक ऋतुजा पहाड़े उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत के बाद जिला समन्वयक ऋतुजा पहाड़े ने विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इसके बाद अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं। विद्यार्थियों ने स्वैच्छिकता एवं नशामुक्ति की शपथ लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समाज कार्य, जनभागीदारी और सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि राजेश सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके सामाजिक कार्यों की शुरुआत भी इसी पाठ्यक्रम के माध्यम से हुई। आज वे अपने गांव के लोगों के साथ सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्य कर रहे हैं।

राजेश तंवर ने कहा कि पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी विरासत, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को समझने का अवसर प्रदान करता है। समाज को जोड़ने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

पौधारोपण और पारंपरिक खेलों में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न पारंपरिक खेलों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में परामर्शदाता वीरेंद्र तिवारी, शिव फुलपगारे, हरिओम दांगी, परिषद से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के साथ शैक्षणिक सत्रारंभ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार प्रदर्शन परामर्शदाता मीनाक्षी मिश्रा ने किया।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 16 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 16 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 17 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 17 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 17 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 17 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 17 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 17 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 18 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 18 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 18 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 18 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 18 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 18 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 18 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 18 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 18 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!