‘राम राजा’ की ‘रजा’: ‘जेन-जी’ के लिए जी-जान से जुटेगी अब भाजपा
KHULASA FIRST
संवाददाता

‘मिशन-2028’ के लिए कमलदल ने अभी से कसी कमर
भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, ओरछा में जुटे पार्टी के दिग्गज नेता
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल की अगुआई में पहली बार हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
पहले दिन के चिंतन-मंथन में ‘जेन-जी’ पीढ़ी बनी केंद्रबिंदु, पार्टी अब जी-जान से युवाओं के लिए जुटेगी
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश भाजपा मनाएगी एक महीने का उत्सव
पार्टी अब जेन-जी पीढ़ी पर केंद्रित होगी, पार्टी के हर कार्यक्रम में इस वर्ग को जोड़ा जाएगा
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राम राजा की नगरी ओरछा में प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की बिछात बिछ गई है। ओरछा स्थित राजमहल पैलेस और राजविलास होटल में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इसका निमित्त बनी। बैठक के पहले ही दिन साफ हो गया कि कमलदल ने मिशन-2028 के लिए अभी से कमर कस ली है।
बैठक की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से हुई। इस दो दिवसीय महामंथन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय समिति के नेता सहित करीब 350 प्रतिनिधि व दिग्गज शामिल हो रहे हैं। मुख्य एजेंडा संगठनात्मक कार्यक्रम और बूथ सशक्तिकरण रहा।
बैठक में आगामी तीन महीनों के संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई है। ‘समरसता का संकल्प’ और ‘विकसित भारत-2047’ पर मंथन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की दो दिवसीय महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राम राजा की ऐतिहासिक नगरी ओरछा में 30 और 31 अगस्त को आहूत की गई है। इस उच्चस्तरीय संगठनात्मक बैठक के जरिये पार्टी ने अपने नए संगठन ढांचे को चाक-चौबंद करने के साथ ही भविष्य की चुनावी लड़ाई की व्यूहरचना को धार दी।
इसी कारण बैठक का मुख्य एजेंडा और उद्देश्य ‘मिशन-2028’ बना हुआ है। इस बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2028 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप और चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है।
दो दिवसीय इस बैठक में मुख्य फोकस युवाओं, खासकर जेन-जी पीढ़ी तक पार्टी की गहरी पैठ पर रखा गया है। पार्टी की विशेष रणनीति युवा वर्ग और ‘Gen-Z’ मतदाताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी प्राथमिकताओं को समझने पर है।
इसके अलावा बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार भी अहम एजेंडा है। इसमें सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर पर पकड़ बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया जा रहा है।
समरसता और विकास को साथ-साथ आगे बढ़ाने पर चिंतन-मंथन हुआ। इस कारण ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प और सामाजिक समरसता अभियान को गति देने के मुद्दों को भी एजेंडा में शामिल किया गया है।
इस दो दिवसीय महामंथन में प्रदेशभर से लगभग 350 प्रमुख प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जजमान बने हैं। खंडेलवाल की ताजपोशी के बाद उनके नेतृत्व में यह पहली बड़ी कार्यसमिति बैठक हो रही है।
केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल हैं।
भाजपा की इस बैठक से प्रदेश में राजनीतिक हलचल और प्रतिक्रियाएं भी तेज हुई हैं। बैठक को लेकर राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने तंज कसा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बयान दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल को लंबा समय बीतने के बाद कार्यसमिति बैठक हो रही है, जिस पर पार्टी ने पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा एक निरंतर सक्रिय रहने वाला दल है और उसका मुख्य आधार सत्ता नहीं, बल्कि मजबूत संगठन है।
पीएम मोदी के 25 बरस का पार्टी मनाएगी महीनेभर उत्सव... ओरछा में रविवार को शुरू हुआ प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के पहले राजनीति प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें संगठन को बूथ व मंडल स्तर तक मजबूत करने व आगामी रणनीति पर अहम चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वरिष्ठ नेताओं से बेहतर समन्वय और बूथ तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। प्रस्ताव में किसान, महिला, युवा, आदिवासी, उद्योग, रोजगार और बुंदेलखंड के विकास का रोडमैप रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके कामकाज का अभिनंदन किया गया।
इस उपलब्धि को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा अभियान के रूप में मनाया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा फोकस युवा व तरुण वर्ग पर रहेगा। इस अभियान में राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम होंगे।
बैठक केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरुद्ध कांग्रेस के अभियान की भर्त्सना की गई। भाजपा ने परियोजना को बुंदेलखंड में सिंचाई, पेयजल, कृषि बिजली व रोजगार के लिए अहम बताया।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!