भोपाल में हैरिटेज होटल ग्रुप से एक करोड़ की साइबर ठगी: 95 लाख रुपए हुए जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शहर के प्रसिद्ध हैरिटेज होटल नूर-उस-सबाह पैलेस से जुड़े रिलायबल ग्रुप के साथ एक करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ग्रुप को एक कंपनी को एक करोड़ रुपये का भुगतान करना था, लेकिन साइबर ठगों ने संबंधित कंपनी की मेल आईडी से मिलती-जुलती फर्जी आईडी बनाकर संपर्क किया और बैंक खाते की जानकारी भेज दी।
ग्रुप ने उस खाते में राशि ट्रांसफर कर दी। करीब दो घंटे बाद संबंधित कंपनी ने रकम नहीं मिलने की जानकारी दी, तो ठगी का खुलासा हुआ। मामले की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी गई।
शिकायत मिलते ही स्टेट साइबर पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई शुरू की और ठगी की 95 लाख रुपये की राशि विभिन्न बैंक खातों में होल्ड करा दी। हालांकि, अब तक नियमित एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
ग्रुप के अकाउंटेंट संजय लाखोटिया ने बताया कि 27 अगस्त को एक करोड़ रुपए का भुगतान करना था, इसी दौरान ठगों ने फर्जी ई-मेल आईडी और वाट्सऐप से बैंक खाते की जानकारी भेजी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि ठगों ने रकम मिलते ही उसे तेजी से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया।
लगभग तीन घंटे में एक करोड़ रुपए देश के विभिन्न राज्यों में करीब 200 बैंक खातों में पहुंचा दिए गए। इस दौरान ठग करीब पांच लाख रुपए निकालने में सफल रहे। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के कारण पुलिस ने गोल्डन आवर में कार्रवाई करते हुए 95 लाख रुपए की राशि होल्ड कर दी, जो भोपाल में इस तरह के मामलों में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!