खबर
Top News

सरकार के कामों को अंतिम व्यक्ति तक ले जाएंगे: ओरछा में 14 साल बाद बीजेपी का महामंथन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 2:17 pm
शेयर करें:
सरकार के कामों को अंतिम व्यक्ति तक ले जाएंगे

मिशन 2028 को लेकर सीएम मोहन और शिवराज ने खींचा ब्लूप्रिंट, सिंधिया भी मौजूद

खुलासा फर्स्ट, निवाड़ी।
14 साल के लंबे अंतराल के बाद भगवान श्रीराम की नगरी ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ हुआ। होटल राजमहल में आयोजित इस उच्चस्तरीय महामंथन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत राज्यभर के करीब 350 दिग्गज प्रतिनिधि जुटे हैं। बैठक की शुरुआत कल सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' के सामूहिक श्रवण और ध्वजारोहण के साथ की गई।

इस दो दिवसीय महामंथन का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करना है। बैठक में ‘हर बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कार्यसमिति के प्रत्येक सदस्य को एक-एक विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार किया जा रहा है।

इसके अलावा ‘विकसित भारत 2047', ‘समरसता का संकल्प' और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

संगठन की एकजुटता पर विशेष जोर: बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन की एकजुटता पर विशेष जोर दिया। पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की गुटबाजी की चर्चाओं को पूरी तरह ‘काल्पनिक' करार दिया और कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी मजबूती से आगे बढ़ रही है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आगामी तीन महीनों के संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसने के निर्देश दिए हैं। बैठक की शुरुआत ध्वजारोहण और प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई।

इसके बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। प्रदेश कार्यसमिति के 106 सदस्यों के अलावा सांसद, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी सहित करीब 350 प्रतिनिधि इसमें शामिल हैं।

गुटबाजी की चर्चा पर बोले नरोत्तम- ये काल्पनिक बातें
पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में गुटबाजी और संगठन में बदलाव की चर्चाओं को काल्पनिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में काम कर रहा है।

रामराजा दर्शन के साथ सेवा संकल्प पर मंथन : पहले दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वरिष्ठ नेता और अतिथि रामराजा सरकार के दर्शन करेंगे। सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में सेवा, सुशासन और संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की दिशा तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विकास पर फोकस : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। सरकार के कामों को संगठन के जरिए अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का संदेश भी बैठक में सामने आया।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 1 hour ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 1 hour ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 2 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 3 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 3 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 3 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 4 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 4 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!