खबर
Top News

देखिए वीडियो: तमिलनाडु के सीएम के नाम पर साइबर ठगी का जाल; मदद और लोन का झांसा देकर भेज रहे फर्जी लिंक बिजनेस, एजुकेशन और स्टार्टअप लोन का लालच, क्राइम ब्रांच में पहुंचीं कई शिकायतें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 12:14 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
'हम CM विजय के फाउंडेशन से बोल रहे हैं... आपको आर्थिक मदद और लोन मिल सकता है।' अगर आपके पास भी इस तरह का फोन आए तो सावधान हो जाइए।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय के नाम का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की कोशिश सामने आई है।

ठग विजय के नाम और फाउंडेशन का हवाला देकर लोगों को बिजनेस, एजुकेशन और स्टार्टअप लोन के साथ विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा दे रहे हैं।

इंदौर में इस तरह की शिकायतें सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच और साइबर सेल अलर्ट हो गए हैं। पुलिस के पास करीब आधा दर्जन शिकायतें पहुंचने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस फोन नंबर, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन से जुड़े सुरागों की जांच कर रही है।

पहले फोन पर भरोसा, फिर मोबाइल पर फर्जी लिंक
ठग पहले फोन कर खुद को विजय के फाउंडेशन से जुड़ा बताते हैं। बातचीत के दौरान लोगों को आर्थिक मदद या आसान शर्तों पर लोन दिलाने का भरोसा दिया जाता है। इसके बाद मोबाइल पर एक लिंक भेजकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जाता है।

लिंक खोलने के बाद लोगों से एक फॉर्म भरवाया जाता है। इसके बाद ठगी का असली खेल शुरू होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद अलग-अलग बहाने बनाकर रकम जमा कराने का दबाव बनाया जाता है।

GST से प्रोसेसिंग फीस तक... हर चरण पर पैसों की मांग
पुलिस के मुताबिक, ठग GST, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे मांगते हैं। पीड़ित को भरोसा दिलाया जाता है कि फीस जमा करते ही लोन या आर्थिक सहायता की रकम उसके खाते में पहुंच जाएगी।

मदद मिलने की उम्मीद में लोग रकम भेज देते हैं, लेकिन इसके बाद भी ठग नए-नए चार्ज बताकर और पैसे मांगते रहते हैं। इस तरह एक ही व्यक्ति से कई बार रकम वसूलने की कोशिश की जाती है।

शिकायतें बढ़ीं तो पुलिस ने शुरू की जांच
इंदौर में इस तरह की करीब आधा दर्जन शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। क्राइम ब्रांच और साइबर सेल शिकायतों में सामने आए मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और डिजिटल लेनदेन की जानकारी जुटा रहे हैं।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित साइबर गिरोह है या अलग-अलग ठग एक ही तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

तमिलनाडु पुलिस से भी जानकारी साझा कर रही इंदौर पुलिस
मामले की जांच के दौरान इंदौर पुलिस तमिलनाडु पुलिस के संपर्क में भी है। विजय के नाम और उनके फाउंडेशन का इस्तेमाल कर की जा रही ठगी से संबंधित जानकारी साझा की जा रही है।

पुलिस डिजिटल सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी फाउंडेशन या सरकारी योजना के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और लोन या आर्थिक मदद दिलाने के नाम पर मांगी गई रकम बिना सत्यापन के जमा न करें।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 15 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 16 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 16 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 16 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 16 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 17 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 17 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 17 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 17 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 17 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 17 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 18 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 18 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 18 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 18 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 18 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!