खबर
Top News

‘कोकीन कूरियर’: असली तस्करों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती; बिजनेस वीजा पर भारत आई थी नाइजीरियन महिला,पासपोर्ट-वीजा और मुंबई कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 2:04 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क ने पुलिस से बचने के लिए अब कथित तौर पर कूरियर का तरीका बदलना शुरू कर दिया है। नशीली दवाओं की सप्लाई में महिलाओं के इस्तेमाल के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन अब विदेशी महिलाओं के जरिए ड्रग्स की खेप पहुंचाने का मामला भी सामने आया है।

चंदन नगर पुलिस ने नाइजीरियन महिला इम्यूनल जाया को करीब 29 लाख रुपए कीमत की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला मुंबई से बस के जरिए कोकीन लेकर इंदौर पहुंची थी। वह बिजनेस वीजा पर भारत आई थी और पूछताछ में उसके कथित ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके पासपोर्ट, वीजा, मोबाइल फोन और मुंबई में उसके संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम मुंबई भेजकर वहां खेप देने वाले और महिला के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाए जाने की संभावना है।

महिलाओं को कूरियर के तौर पर इस्तेमाल करने का पैटर्न
इंदौर में ड्रग्स के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान इस साल एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इनमें कुछ पर नशीला पदार्थ बेचने के आरोप हैं, जबकि कुछ मामलों में महिलाओं को दूसरे शहरों से ड्रग्स की खेप लाने के लिए कूरियर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

अब नाइजीरियन महिला की गिरफ्तारी ने पुलिस के सामने विदेशी नागरिकों के इस्तेमाल वाले नए पैटर्न की जांच का रास्ता खोल दिया है। पुलिस को आशंका है कि मुख्य तस्कर खुद सामने आने के बजाय दूसरे लोगों के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करा रहे हैं।

पहले भी कोकीन के साथ पकड़ी जा चुकी है नाइजीरियन महिला
इंदौर में किसी विदेशी महिला के ड्रग्स के साथ पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले नारकोटिक्स विंग ने आजादनगर क्षेत्र से नाइजीरियन महिला लिंडा को करीब 15 लाख रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था।

जांच में उसके मुंबई के नालासोपारा इलाके में रहने की जानकारी सामने आई थी। वह स्टूडेंट वीजा पर भारत आई थी। पुलिस के मुताबिक, वीजा की अवधि खत्म होने के बाद वह कथित तौर पर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ गई थी। वह फिलहाल इंदौर सेंट्रल जेल में बंद है।

कूरियर को सिर्फ एक नंबर, असली नेटवर्क से दूरी
पुलिस की जांच में यह पैटर्न भी सामने आया है कि ड्रग्स की खेप ले जाने वाले कूरियर को कथित तौर पर पूरे नेटवर्क की जानकारी नहीं दी जाती। उन्हें सिर्फ एक मोबाइल नंबर या संपर्क दिया जाता है और तय व्यक्ति तक खेप पहुंचाने के निर्देश दिए जाते हैं।

इस तरीके से मुख्य सप्लायर और नेटवर्क के संचालक खुद सामने आने से बचते हैं। किसी कूरियर के पकड़े जाने पर भी पुलिस की जांच अक्सर उसी व्यक्ति तक सीमित रह जाती है, जिससे खेप की डिलीवरी होनी थी।

मुंबई से किसने दी खेप, इंदौर में किसे होनी थी डिलीवरी?
अब चंदननगर पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि 29 लाख रुपए की कोकीन महिला तक मुंबई में कौन पहुंचाकर गया था और इंदौर में इसकी डिलीवरी किसे होनी थी।

पुलिस महिला के मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के साथ उसके वीजा और भारत में आने-जाने के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। मुंबई कनेक्शन की पुष्टि होने पर वहां मौजूद उसके संपर्कों से पूछताछ की जा सकती है।

विदेशी नागरिक होने के कारण जांच में पासपोर्ट, वीजा, भाषा और अंतरराज्यीय संपर्क भी महत्वपूर्ण कड़ियां बन गए हैं। पुलिस का फोकस अब सिर्फ पकड़ी गई महिला तक सीमित न रहकर उस नेटवर्क तक पहुंचने पर है, जो कथित तौर पर ड्रग्स की खेप मुंबई से इंदौर तक पहुंचा रहा था।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 13 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 13 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 13 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 14 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 14 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 14 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 14 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 15 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 15 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 15 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 15 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 15 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 15 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 15 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 15 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 16 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 16 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!