एक लाख में भरोसा जीता: 1.30 करोड़ ठगे; शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर्ड इंजीनियर को बनाया शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने शहर के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को करोड़ों का चूना लगा दिया। फेसबुक-इंस्टाग्राम के आकर्षक विज्ञापन से शुरू हुआ खेल 1 करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी पर खत्म हुआ।
परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात महिला सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला वर्ष 2025 का बताया जा रहा है, जब सोशल मीडिया पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा एक लुभावना विज्ञापन पीडि़त की नजर में आया।
लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया, जहां रोज भारी मुनाफे के दावे और कथित स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे। ठगों ने पहले एक लाख रुपये से निवेश की शुरुआत करवाई। इसके बाद एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया गया, जिसका इंटरफेस किसी असली मनी ट्रांसफर एप जैसा दिखता था।
ऐप में निवेशित रकम और उस पर बढ़ता कथित लाभ दिखाया जाता रहा, जिससे पीड़ित का भरोसा गहराता गया। जब इंजीनियर ने मुनाफा निकालने की कोशिश की तो आयकर, जीएसटी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा करने को कहा गया। लाभ पाने के लालच में उन्होंने करीब एक दर्जन अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.30 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए।
जनवरी 2026 में निवेश कराने वाली महिला से संपर्क करना चाहा तो लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पता चला उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया है। यहीं से उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस बैंक खातों की डिटेल, डिजिटल ट्रेल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यहां भी फंसे निवेशक, 20 लाख से ज्यादा की ठगी
शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेडिंग और फर्जी निवेश योजनाओं के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज शिकायतों के अनुसार बदमाशों ने निवेशकों को मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 20 लाख रुपए से अधिक की चपत लगा दी। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एरोड्रम थाने में शौकत खान ने शिकायत की अज्ञात व्यक्ति ने खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ बताते हुए कम समय में ज्यादा रिटर्न का भरोसा दिलाया। इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1 लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए और संपर्क तोड़ दिया। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सुदामा नगर निवासी नितेश पोरवाल से ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए 9 लाख 60 हजार रुपए की ठगी हो गई।
शुरुआत में छोटे मुनाफे दिखाकर विश्वास जीता गया, फिर बड़ी रकम निवेश करवा कर पूरी राशि निकाल ली गई। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में स्कीम नंबर 71 निवासी मनोहर सिंह ने शिकायत की दिव्या पटेल ने खुद को निवेश सलाहकार बताकर लाखों रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
पार्टनर ने ही दे दिया धोखा
कनाड़िया थाना क्षेत्र में धीरज देव ने मैसर्स शिवप्रिया केवल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अजय गुप्ता, आयुष गुप्ता और नितेश गुप्ता पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक बैंक से मिली डिस्काउंटिंग सुविधा के तहत दी गई अंडरटेकिंग का पालन नहीं किया गया और माल की राशि बैंक में जमा नहीं करवाई गई।
आरोपियों ने न रुपए दिए न माल वापस किया। पुलिस का कहना है सभी मामलों में बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच की जा रही है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!