इस देश में बड़ा हादसा: टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हनोई।
वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
32 भारतीय पर्यटक और 4 चालक दल के सदस्य थे सवार
स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकांश पर्यटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद नौसेना, कोस्ट गार्ड, बॉर्डर गार्ड और अन्य बचाव एजेंसियों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
होन मे रुट न्गोआई द्वीप जा रही थी नाव
स्पीडबोट पर्यटकों को होन मे रुट न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी। यह द्वीप फु क्वोक के दक्षिण में स्थित है और अपने साफ समुद्र, सफेद रेतीले तटों तथा कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध है। नाव द्वीप से करीब 400 मीटर की दूरी पर अचानक पलट गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
युद्धस्तर पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
नाव पलटते ही आसपास मौजूद अन्य नौकाएं सबसे पहले मदद के लिए पहुंचीं और कई लोगों को समुद्र से बाहर निकाला। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल, नौसेना, कोस्ट गार्ड और स्थानीय बचाव दल ने संयुक्त अभियान चलाया।
अधिकारियों के अनुसार, कई यात्री नाव के भीतर फंस गए थे, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
वियतनाम प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां तकनीकी और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!