उपचुनाव पर भाजपा में एकजुटता का संदेश: बोले- पार्टी का फैसला सर्वोपरि, किसी से कोई नाराजगी नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी सर्वोपरि है और संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ा है।
कार्यकर्ताओं के इस्तीफे नहीं होंगे स्वीकार
बैठक में दतिया उपचुनाव के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा भावावेश में दिए गए इस्तीफों पर भी चर्चा हुई। भाजपा संगठन ने स्पष्ट निर्णय लिया कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी का प्रयास है कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनाव लड़ा जाए और संगठन की एकजुटता बनी रहे।
आशुतोष तिवारी की जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगी भाजपा
बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्टी का पूरा संगठन एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेगा। सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह, समर्पण और मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे, ताकि दतिया उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर सके।
एकजुटता का संदेश देने की कोशिश
दतिया में टिकट को लेकर उपजे असंतोष और समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री निवास पर हुई यह बैठक राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के जरिए भाजपा नेतृत्व ने यह संदेश देने की कोशिश की कि संगठन में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता पार्टी के फैसले के साथ मजबूती से खड़े हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!