शैल्बी अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़: ऐनवक्त पर एंबुलेंस खराब; आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की बदहाली का बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित और बड़े अस्पतालों में शुमार शैल्बी हॉस्पिटल परिसर में गुरुवार को उस वक्त अव्यवस्था और लापरवाही की चरम स्थिति देखने को मिली, जब एक एंबुलेंस ऐनवक्त पर बीच रास्ते में खराब हो गई।
खुलासा फर्स्ट को मिले वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शैल्बी अस्पताल के कर्मचारी और भर्ती मरीजों के परिजन मिलकर एंबुलेंस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
काफी प्रयास के बाद भी जब तकनीकी रूप से पूरी तरह कबाड़ हो चुका यह वाहन टस से मस नहीं हुआ, तो थक-हारकर स्टाफ को उक्त एंबुलेंस वापस पीछे की ओर ढलान पर उतारना पड़ी।
यह घटना सीधे तौर पर शैल्बी अस्पताल प्रबंधन की उस घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का खुलासा करती है, जहां मरीजों से इलाज के नाम पर मोटी रकम तो वसूली जाती है, लेकिन आपातकालीन सेवाओं और जीवनरक्षक वाहनों के रखरखाव को पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
गनीमत रही कि इस दौरान एंबुलेंस के भीतर कोई गंभीर मरीज नहीं था। अगर वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा मरीज इसमें होता, तो उसकी जान भी जा सकती थी।
इस पूरे घटनाक्रम ने अस्पताल की तैयारियों, मॉक ड्रिल के दावों और प्रबंधन की लापरवाही का खुलासा कर दिया है। आपातकालीन वाहनों का समय पर मेंटेनेंस और फिटनेस चेक होना अनिवार्य है, लेकिन लगता है अस्पताल प्रबंधन के लिए मरीजों की सुरक्षा से ज्यादा सिर्फ मुनाफा कमाना अहम हो गया है।
शैल्बी अस्पताल प्रबंधन की यह लापरवाही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चेतावनी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी को अस्पताल के सभी आपातकालीन वाहनों की फिटनेस जांच के आदेश जारी करना चाहिए।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!