खबर
Top News

धर्मनगरी में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी कैंपस आयुष अस्पताल: इतने बिस्तरों की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी; इसमें भी होगा उपयोग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जुलाई 2026, 5:44 pm
शेयर करें:
धर्मनगरी में बनेगा प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी कैंपस आयुष अस्पताल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय जल्द ही मध्य प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बनने जा रहा है, जिसके परिसर में 50 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक आयुष चिकित्सालय स्थापित होगा।

सिंहस्थ-2028 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को होगा फायदा
इस अस्पताल से न केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उज्जैन शहर के नागरिकों और सिंहस्थ-2028 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

दो एकड़ भूमि आयुष विभाग को देंगे
विश्वविद्यालय की कार्य परिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) ने अस्पताल निर्माण के लिए करीब दो एकड़ भूमि आयुष विभाग को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।

विश्वविद्यालय और आयुष विभाग के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू भी हो चुका है। अब प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विश्वविद्यालय परिसर में ही मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावासों में 800 से अधिक विद्यार्थी निवास कर रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी, अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन विश्वविद्यालय आते हैं।

शहर के अस्पतालों पर निर्भरता होगी कम
अब तक स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में सभी को शहर के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आयुष चिकित्सालय बनने के बाद परिसर में ही त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

उज्जैन की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल केवल विश्वविद्यालय परिवार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के नागरिक भी यहां उपचार करा सकेंगे, जिससे उज्जैन की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल
प्रस्तावित 50 बिस्तरीय आयुष अस्पताल में आयुर्वेद आधारित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में आयुर्वेद ओपीडी और आईपीडी, पंचकर्म केंद्र, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, वेलनेस सेंटर, भर्ती मरीजों के उपचार की सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध रहेंगी।

आयुष शिक्षा और शोध का भी बनेगा केंद्र
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना केवल चिकित्सा सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में आयुष चिकित्सा, शोध, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र भी बनेगी।

इससे विद्यार्थियों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का अनुभव
आगामी सिंहस्थ महाकुंभ-2028 को देखते हुए इस अस्पताल की उपयोगिता और अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।

ऐसे में आयुर्वेद, पंचकर्म, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी आयुष सेवाएं श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होंगी और उन्हें भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का अनुभव भी मिलेगा।

संचालन आयुष विभाग करेगा
परियोजना के तहत विश्वविद्यालय भवन और भूमि उपलब्ध कराएगा, जबकि अस्पताल का संचालन, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति, दवाइयों की व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं का संपूर्ण दायित्व आयुष विभाग के पास रहेगा।

इससे अस्पताल का संचालन विशेषज्ञों की निगरानी में होगा और विश्वविद्यालय पर अतिरिक्त प्रशासनिक भार भी नहीं पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश का पहला यूनिवर्सिटी कैंपस आयुष अस्पताल शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर समन्वय का मॉडल बनेगा और भविष्य में अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित हो सकता है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 3 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 3 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 3 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 4 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 4 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 4 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 4 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 4 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 4 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 4 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 4 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 4 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 4 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 4 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 4 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 4 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 5 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!