खबर
Top News

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर खेला दांव, भाजपा के आशुतोष तिवारी से होगा सीधा मुकाबला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जुलाई 2026, 11:19 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। अब दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच सीधा मुकाबला होगा।

यह उपचुनाव पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद कराया जा रहा है। मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।

राजघराने से है घनश्याम सिंह का संबंध

घनश्याम सिंह का संबंध दतिया राजघराने से माना जाता है। वे लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। वे पहले भी दतिया से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सेवढ़ा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

टिकट पर लंबा चला मंथन
दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट को लेकर कई दिनों तक मंथन चला। शुरुआत में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम सबसे आगे माना जा रहा था। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह भी दावेदारों में शामिल थे।

बाद में भारती परिवार चुनावी मैदान से पीछे हट गया, जिसके बाद अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के बीच मुकाबला रह गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की दिल्ली में पार्टी आलाकमान से चर्चा के बाद आखिरकार घनश्याम सिंह के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई सीट

दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी। वर्ष 1998 के दतिया सहकारी ग्रामीण विकास बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट घोटाला मामले में विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने अप्रैल 2026 में उन्हें दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

सजा के बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। इसके खिलाफ उन्हें न तो हाईकोर्ट से राहत मिली और न ही सुप्रीम कोर्ट से, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया।

भाजपा ने बदला प्रत्याशी, नरोत्तम का टिकट कटा

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने र्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। नरोत्तम मिश्रा 2008 से लगातार तीन बार दतिया से विधायक रहे, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में वे राजेंद्र भारती से करीब साढ़े सात हजार वोटों से हार गए थे।

हालांकि उपचुनाव की तैयारी के दौरान डॉ. मिश्रा सक्रिय थे और नामांकन पत्र भी खरीद चुके थे, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया। इस फैसले के बाद दतिया में मिश्रा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

नेशनल हाईवे-44 पर जाम लगाया गया और पथराव की घटना में पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भाजपा के कुछ स्थानीय पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए इस्तीफे भी सौंपे, हालांकि बाद में पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को फैसला

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 जुलाई तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल दतिया

दतिया विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से प्रतिष्ठित सीटों में गिनी जाती है। भाजपा के लिए यह सीट दोबारा जीतना प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है, जबकि कांग्रेस के सामने 2023 में मिली जीत को बरकरार रखने की चुनौती है। ऐसे में दतिया उपचुनाव प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 13 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 13 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 13 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 13 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 14 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 14 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 14 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 14 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 14 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 14 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 14 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 14 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 14 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 14 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 14 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 14 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 14 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 15 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!