नरोत्तम करेंगे बगावत: कांग्रेस से भी ऑफर; भाजपा में हलचल तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिवराजसिंह चौहान के वक्त प्रदेश में सरकार और संगठन की धुरी रहे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा क्या बगावत करेंगे? दतिया उपचुनाव 30 जुलाई को है और नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। माना जा रहा है कि वे इस दिन निर्दलीय नामांकन भर सकते हैं।
मिश्रा का टिकट कटने से उनके इंदौरी समर्थक भी सकते में हैं। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि 13 जुलाई को नामांकन के अंतिम वक्त तक पार्टी अपना प्रत्याशी बदल देगी और नरोत्तम मिश्रा को टिकट दे देगी हालांकि ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है।
सूत्रों का कहना है कि नरोत्तम मिश्रा 13 जुलाई को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा कर सकते हैं। इसकी तैयारियां चल रही है। कुछ इंदौरी समर्थक भी उनके पास डबरा स्थित आवास पर पहुंचे हैं। वहां से वे दतिया जाएंगे। मिश्रा बड़ी नामांकन रैली निकालेंगे ताकि पार्टी को अपनी शक्ति बताई जा सके।
खबर तो ये भी है कि कांग्रेस के कुछ नेता मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि वे राजी हुए तो कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं, लेकिन दीपक जोशी के हश्र को देखते हुए मिश्रा ने कांग्रेस को कोई जवाब नहीं दिया है। हो सकता है कि मिश्रा के निर्दलीय चुनाव लड़ने की स्थिति में कांग्रेस उन्हें समर्थन दे दे।
सूत्र बताते हैं कि नामांकन जमा करने के दूसरे दिन 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 जुलाई तक नाम वापस लिया जा सकेगा। तब तक भी मिश्रा भाजपा की ओर से उन्हें अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने का इंतजार कर सकते हैं। उधर, प्रदेश भाजपा मिश्रा की गतिविधियों पर नजर रखे है।
उनके समर्थकों की निगरानी की जा रही है। उनके हर मूवमेंट की जानकारी भोपाल पहुंचाई जा रही है। मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किए जाते हैं। कभी वे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गहरे दोस्त होते थे। शाह जब भी भोपाल आते तो मिश्रा के साथ ही घूमते थे।
इसके अलावा, मिश्रा के सिर विधानसभा चुनाव के वक्त देशभर में सर्वाधिक कांग्रेसियों को भाजपा ज्वाइन कराने का श्रेय भी है। उन्होंने करीब 4 लाख से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश कराया था। वे प्रदेश भाजपा द्वारा बनाई गई टोली के प्रमुख रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!