सड़क हादसा: नर्सिंग छात्र की बाइक स्कूटर से टकराई ; सीने में हैंडल घुसने से मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट इंदौर।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग (रिंग रोड) पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में नर्सिंग के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटर और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद बाइक का हैंडल छात्र के सीने में लग गया। गंभीर घायल छात्र को साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रात 12:30 बजे हुआ हादसा
हादसा शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे केलू का ढाबा के सामने हुआ। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विकास पुत्र कन्हैयालाल, निवासी खरई (शिवपुरी) के रूप में हुई है।
विकास महू स्थित विक्रांत कॉलेज में नर्सिंग का छात्र था और इंदौर के भोलाराम चौराहा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था।
दोस्तों के साथ लौट रहा था कमरे पर
मृतक के दोस्त सुनील यादव ने बताया कि चारों दोस्त राजीव गांधी चौराहा की ओर से अपने कमरे लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटर से विकास की बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास बाइक से उछलकर गिर पड़ा और बाइक का हैंडल उसके सीने में जोर से लगा। हादसे के बाद उसके मुंह से खून निकलने लगा।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
दोस्त उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और स्कूटर चालक सहित प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और टक्कर के कारण गंभीर चोट लगना हादसे की वजह माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!