मिशन स्पेस: अब अंतरिक्ष से होगी अपराधियों पर नजर; इतने सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पुलिस अब हाईटेक पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। अपराध नियंत्रण और संचार व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए प्रदेश पुलिस अपना स्वतंत्र सैटेलाइट नेटवर्क विकसित करने की तैयारी कर रही है।
नीति आयोग के सहयोग से तैयार की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 18 छोटे सैटेलाइट लॉन्च करने का प्रस्ताव है। यदि योजना को मंजूरी मिलती है, तो मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन सकता है, जिसकी पुलिस का अपना सैटेलाइट नेटवर्क होगा।
इंदौर में होगा नोडल सेंटर
इस परियोजना का नोडल सेंटर इंदौर स्थित पुलिस रेडियो ट्रेनिंग सेंटर को बनाया गया है। यहां पिछले छह महीनों से विशेषज्ञों की टीम तकनीकी अध्ययन, शोध और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में जुटी है।
इसरो के विशेषज्ञों से ली तकनीकी सलाह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परियोजना को अंतिम रूप देने से पहले इसरो सहित कई वैज्ञानिक संस्थानों के विशेषज्ञों से तकनीकी सलाह ली गई।
उनके सुझावों के आधार पर तैयार प्रस्ताव राज्य शासन के माध्यम से नीति आयोग को भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के लिए बजट जारी होगा और सैटेलाइट लॉन्च की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
तीन ऑर्बिट में स्थापित होंगे 18 सैटेलाइट
योजना के अनुसार, सभी 18 सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में तीन अलग-अलग ऑर्बिट में स्थापित किए जाएंगे। इनकी मदद से पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस संचार और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
इस नेटवर्क के जरिए दूरस्थ, पहाड़ी और वन क्षेत्रों में भी निर्बाध संचार संभव होगा, जहां वर्तमान में वायरलेस नेटवर्क कमजोर होने के कारण पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सिर्फ संचार नहीं, कई क्षेत्रों में होगा उपयोग
प्रस्तावित सैटेलाइट नेटवर्क का उपयोग केवल पुलिस संचार तक सीमित नहीं रहेगा। इसका इस्तेमाल अपराधियों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन, कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित सूचना आदान-प्रदान में होगा।
इसके अलावा बड़े धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों की निगरानी, आपातकालीन परिस्थितियों में तेज प्रतिक्रिया जैसे कार्यों में भी किया जाएगा। इससे पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम कम होगी और निर्णय लेने की क्षमता अधिक प्रभावी बनेगी।
'पुलिसिंग में क्रांतिकारी बदलाव आएगा'
पुलिस रेडियो विंग के डीआईजी मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, यह परियोजना मध्य प्रदेश पुलिस के लिए तकनीकी रूप से बेहद महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने कहा कि इस सैटेलाइट नेटवर्क के शुरू होने से पुलिस का कम्युनिकेशन सिस्टम कई गुना अधिक मजबूत होगा और निगरानी क्षमता में भी बड़ा सुधार आएगा। यदि परियोजना सफल होती है, तो मध्य प्रदेश पुलिस देश में तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग का नया मॉडल स्थापित करेगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!