खबर
Top News

चर्चित केस में नया मोड़: एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जुलाई 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
चर्चित केस में नया मोड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े कथित ड्रग्स मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। एक युवती एसपी कार्यालय पहुंची और मीडिया के सामने दावा किया कि नाना पटवारी पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। युवती ने कहा कि वह नाना पटवारी को कई वर्षों से जानती है और उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है।

'मैंने कोई आरोप नहीं लगाए'
युवती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसे पुलिस ने एसपी कार्यालय बुलाया था। उसने स्पष्ट किया कि उसने नाना पटवारी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

मैंने उन्हें कभी शराब पीते तक नहीं देखा
उसने कहा, ' नाना पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। उन्हें लड़कियों को ड्रग्स देने या नशे का आदी बनाने जैसी बातें पूरी तरह निराधार हैं। मैंने उन्हें कभी शराब पीते तक नहीं देखा, ड्रग्स लेने का तो सवाल ही नहीं उठता।'

'चार-पांच साल से जानती हूं, अच्छे इंसान हैं'
युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब चार-पांच वर्ष पहले इंदौर में नाना पटवारी से हुई थी और तब से वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानती है।

उसने कहा, ' मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानती हूं। वे बेहद अच्छे और सज्जन इंसान हैं। उनके खिलाफ जो बातें कही जा रही हैं, वे गलत हैं।'

'राजनीतिक साजिश हो सकती है'
जब युवती से पूछा गया कि यह साजिश किसकी हो सकती है, तो उसने कहा कि उसे किसी का नाम नहीं पता, लेकिन संभव है कि राजनीतिक कारणों से उन्हें निशाना बनाया जा रहा हो।

उसने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह साजिश किसने की है, लेकिन ऐसा लगता है कि राजनीति के लिए उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।'

पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच जारी
उधर, एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने कहा कि मामले में ड्रग्स के बड़े नेटवर्क की आशंका को देखते हुए जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि ' मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

जांच जारी, पुलिस ने नहीं दी अंतिम टिप्पणी
पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले में सामने आ रहे सभी बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई और आधिकारिक निष्कर्ष साझा करेगी।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 11 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 11 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 11 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 11 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 11 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 11 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 12 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 12 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 12 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 12 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 12 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 12 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 12 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 12 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 12 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 12 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 12 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!