आज MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा: इन केंद्रों पर शामिल होंगे इतने अभ्यर्थी , जूते-मौजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 का पहला चरण रविवार (12 जुलाई) को आयोजित होगा। इंदौर शहर के 13 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 5,710 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशन में सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
हिजाब, पगड़ी और धार्मिक प्रतीकों की होगी सम्मानपूर्वक जांच
आयोग ने स्पष्ट किया है कि हिजाब, पगड़ी, कलावा, ताबीज एवं अन्य धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सम्मानजनक तरीके से जांच की जाएगी। जांच के दौरान इन धार्मिक प्रतीकों को हटाने या उन्हें किसी प्रकार की क्षति पहुंचाने की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थी अपने साथ केवल ई-एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र, निर्धारित स्याही का पेन, पारदर्शी पानी की बोतल तथा प्रवेश पत्र ही ला सकेंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयोग से स्वीकृत सहायक सामग्री साथ रखने की अनुमति रहेगी।
मोबाइल से लेकर बेल्ट तक प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन, पेन ड्राइव सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
इसके अलावा पर्स, वॉलेट, बेल्ट, धूप का चश्मा, पेंसिल, रबर, शार्पनर, स्केल, कफलिंक, धातु या चमड़े के बैंड जैसी वस्तुएं भी परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
जूते-मौजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश
आयोग ने ड्रेस को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को जूते और मौजे पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल चप्पल या सैंडल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
दो सत्रों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक चलेगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।इस चरण में संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र और योगिक विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
न्यू लॉ कॉलेज सेंटर के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
गवर्नमेंट न्यू लॉ कॉलेज (जीएसीसी कैंपस), इंदौर में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। एबी रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।
ऐसे में अभ्यर्थियों को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (UTD), खंडवा रोड के मुख्य प्रवेश द्वार से होकर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें और किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!