आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में: लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खेती से परिवार चलाने वाला मंदसौर का एक किसान आखिर ऐसा क्या हुआ कि वह ब्राउन शुगर का तस्कर बन बैठा? इंदौर पुलिस की पूछताछ में सामने आई कहानी बताती है कि नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाह ने उसे अपराध की ऐसी राह पर धकेल दिया, जहां अब जेल उसका नया ठिकाना बन गई है।
खजराना पुलिस ने आरोपी को 11 लाख रुपए कीमत की 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर उसके पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।
टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक खजराना बायपास स्थित वाघेला गार्डन के पास संदिग्ध हालत में खड़े युवक पुलिस को देखकर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई ।
जिसे मौका पर ही गिरफ्तार कर आरोपी रामकिशन उर्फ रामनिवास गिरी गोस्वामी (28) निवासी ग्राम काटिया, जिला मंदसौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है।
कोटड़ी क्षेत्र से लाता था मादक पदार्थ
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खेती-किसानी करता था और केवल आठवीं तक पढ़ा है। इसी दौरान वह खुद ब्राउन शुगर का आदी है और इसी लत को पूरा करने के साथ जल्दी अमीर बनने की चाह में तस्करी के धंधे में उतर गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मंदसौर के कोटड़ी क्षेत्र से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में बेचता था। उसका कहना है कि नशे की लत और कम समय में अधिक पैसा कमाने की लालसा ने उसे इस अवैध कारोबार में धकेल दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि उसके पीछे कौन-सा सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है और इंदौर में किन-किन लोगों तक यह जहरीला कारोबार पहुंच रहा था।
एनडीपीएस एक्ट के 50 से अधिक प्रकरण दर्ज
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक वर्ष 2025 से अब तक खजराना थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के 50 से अधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस अब केवल तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!