लव जिहाद: बजरंग दल का फर्जी कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के घंटाघर क्षेत्र में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को एक युवती के साथ पकड़कर एमजी रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से संपर्क किया था।
गोलू निकला फरहान
विहिप नेता तन्नू शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर बजरंग दल के दीपक सिद्धू पुरोहित, अथर्व तिवारी और लक्की देवड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। संगठन का दावा है कि मौके से पकड़े गए युवक की पहचान फरहान (पिता- मुस्ताक शाह), निवासी देवास के रूप में हुई।
संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक स्वयं को 'गोलू' नाम बताकर बजरंग दल का कार्यकर्ता होने का दावा करता था और इसी आधार पर उसने युवती से दोस्ती की।
अन्य युवतियों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मिले
कार्यकर्ताओं का यह भी दावा है कि युवक के मोबाइल फोन की जांच के दौरान अन्य युवतियों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। हालांकि, इन दावों की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पुलिस उसके मोबाइल फोन और संपर्कों की विस्तृत फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाए कि कहीं उसने अन्य युवतियों के साथ भी धोखाधड़ी या कोई अन्य अपराध तो नहीं किया।
पूछताछ जारी
एमजी रोड थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!