खबर
Top News

फर्जी एनओसी बनाने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार: आईडीए का जाली अनापत्ति प्रमाण-पत्र टीएंडसीपी में किया था पेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जुलाई 2026, 5:57 pm
शेयर करें:
फर्जी एनओसी बनाने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
फर्जी दस्तावेजों के सहारे करोड़ों की जमीनों पर निर्माण का खेल बिगड़ गया। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) का जाली अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) तैयार कर नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय (टीएंडसीपी) से आवासीय नक्शा पास कराने की साजिश का तुकोगंज पुलिस ने खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इस तरह के पुराने मामलों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

आईडीए के भू-अर्जन अधिकारी की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना में सामने आया आरोपियों ने योजना क्रमांक 97/4 स्थित ग्राम हुक्माखेड़ी की सर्वे नंबर 95/1/5/2, 95/1/5/3 एवं 96 भूमि पर आवासीय निर्माण का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए आईडीए के अधिकारी के नाम से फर्जी एनओसी तैयार की थी। इस जाली दस्तावेज को नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय, इंदौर में प्रस्तुत कर धोखाधड़ीपूर्वक नक्शा पास कराने की कोशिश की गई। दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आजाद नगर निवासी सानिया शेख, शांतिदीप कॉलोनी निवासी राजा सिंह तथा निपानिया निवासी पंकज व्यास को गिरफ्तार किया । तीनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है फर्जी एनओसी तैयार करने में और कौन-कौन शामिल था, अब तक कितने मामलों में इस तरीके का इस्तेमाल किया गया और किसी अन्य भूमि पर भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे निर्माण स्वीकृति तो नहीं ली गई। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी तथा मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई करने की तैयारी है।

संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

3 minutes ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

5 minutes ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

9 minutes ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

15 minutes ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

16 minutes ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

21 minutes ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

25 minutes ago
इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Top News

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

27 minutes ago
भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
Top News

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

37 minutes ago
20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया
Top News

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

37 minutes ago
युवक की चाकू मारकर हत्या
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

about 1 hour ago
पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

about 1 hour ago
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

about 1 hour ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

about 1 hour ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

about 2 hours ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

about 2 hours ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!