एमपी में लागू होगा यह मॉडल: ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम; रूट और संख्या तय करेंगे कलेक्टर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बेतरतीब तरीके से संचालित हो रहे ई-रिक्शा पर अब लगाम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में इंदौर मॉडल लागू करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
नई नीति लागू होने के बाद जिला कलेक्टरों को ई-रिक्शा के संचालन, रूट और संख्या तय करने के अधिकार मिलेंगे। इस बीच, ई-रिक्शा संचालन का मामला जबलपुर हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है।
बिना परमिट के संचालन बना बड़ी चुनौती
केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के तहत ई-रिक्शा संचालन के लिए परमिट की अनिवार्यता नहीं है। इसी कारण इनके लिए निर्धारित रूट भी तय नहीं किए जा सके।
परिणामस्वरूप शहरों में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा मनमाने ढंग से संचालित हो रहे हैं, जिससे कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
अब कलेक्टर तय करेंगे रूट और संख्या
नई नीति के तहत प्रत्येक जिले के कलेक्टर यह तय करेंगे कि किस क्षेत्र में कितने ई-रिक्शा चलेंगे और कौन-सा ई-रिक्शा किस रूट पर संचालित होगा। परिवहन विभाग का मानना है कि इससे ई-रिक्शा संचालन में अनुशासन आएगा और यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी।
नीति में परमिट जैसी कुछ शर्तें भी शामिल करने का प्रस्ताव है, ताकि अनियंत्रित रूप से बढ़ रहे ई-रिक्शा की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
कलर कोडिंग व्यवस्था भी हो सकती है लागू
नई व्यवस्था के तहत इंदौर की तर्ज पर कलर कोडिंग सिस्टम भी लागू किया जा सकता है। अलग-अलग रूट या सेक्टर के ई-रिक्शा अलग रंगों से चिन्हित होंगे, जिससे उनकी पहचान और निगरानी आसान होगी।
इंदौर मॉडल का मिला-जुला अनुभव
इंदौर में पहले भी शहर को चार सेक्टरों में बांटकर ई-रिक्शा संचालन की योजना लागू की गई थी। प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग रंग निर्धारित किया गया था, लेकिन बड़ी संख्या में चालकों ने रूट आधारित पंजीयन नहीं कराया।
इसके चलते नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो सका और कई बार कार्रवाई के दौरान चालकों एवं यातायात पुलिस के बीच विवाद की स्थिति भी बनी।
हाईकोर्ट में भी मामला विचाराधीन
ई-रिक्शा संचालन को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में दायर एक याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद परिवहन विभाग ने नई नीति तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग को उम्मीद है कि शासन से जल्द मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नई नीति लागू होने के बाद ई-रिक्शा संचालन अधिक व्यवस्थित होगा, ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और जिला प्रशासन के पास स्पष्ट अधिकार होने से नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सकेगा। इससे यात्रियों को भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।
संबंधित समाचार

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!