पोस्टल असिस्टेंट की हत्या: स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का खून से लथपथ शव; पति फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। एमजी रोड डाकघर में कार्यरत पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) की उनके सरकारी आवास में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी पति अखिलेश सैनी फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था
दोपहर करीब एक बजे स्कूल से लौटे दोनों बच्चे जब घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। कमरे में पहुंचते ही उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
घबराए बच्चों ने नाना को फोन किया
यह देखकर दोनों घबरा गए और उन्होंने तुरंत अपने नाना सत्यनारायण मालाकार को फोन किया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
सुबह स्कूल पहुंचा था आरोपी पति
परिजनों के मुताबिक, वारदात से पहले शनिवार सुबह करीब 9 बजे अखिलेश सैनी बच्चों के स्कूल पहुंचा था। उसने बच्चों से कहा कि वह और उनकी मां भोपाल जा रहे हैं तथा छुट्टी के बाद वे मौसी के घर चले जाएं।
बेटी नौवीं और बेटा चौथी कक्षा का छात्र
उसने बेटी को घर की चाबी, एटीएम कार्ड और घर में रखे जेवरों की जानकारी भी दी। हालांकि, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे मौसी के घर जाने के बजाय सीधे अपने घर पहुंचे, जहां उन्हें मां का शव मिला। मृतका की बेटी नौवीं कक्षा और बेटा चौथी कक्षा का छात्र है।
घरेलू विवाद की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को हत्या की संभावित वजह मान रही है। परिजनों का आरोप है कि अखिलेश सैनी कोई नियमित काम नहीं करता था और अक्सर पत्नी से विवाद करता था। उनका कहना है कि घरेलू विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
स्थानीय लोगों ने भी बताई विवाद की बात
पड़ोसियों के अनुसार, उर्मिला सैनी एमजी रोड स्थित डिविजनल पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट थीं। दोनों बच्चे पढ़ाई में मेधावी हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि अखिलेश सैनी पत्नी पर शक करता था।
इसी कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। भोपाल में रहने के दौरान भी दोनों के बीच विवाद का मामला पुलिस तक पहुंचा था, हालांकि बाद में समझौता हो गया था।
फरार पति की तलाश में पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस, पलासिया थाना पुलिस, एसीपी निधि दंडोतिया और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल फरार आरोपी अखिलेश सैनी की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!