खजराना मंदिर में दान व्यवस्था सख्त, पुजारियों के निजी दक्षिणा पात्र हटाए: अब भगवान को अर्पित की जाने वाली नकद राशि केवल मंदिर की अधिकृत पेटियों में ही जमा कराई जाएगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा रखे जाने वाले निजी दक्षिणा पात्र हटा दिए गए हैं। अब श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को अर्पित की जाने वाली नकद राशि केवल मंदिर की अधिकृत दान पेटियों में ही जमा कराई जाएगी। आदेश के बाद मंदिर परिसर में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
हाल ही में मंदिर में दान राशि के प्रबंधन को लेकर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने पूरे मामले का संज्ञान लिया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मुख्य मंदिर के अलावा परिसर के अन्य मंदिरों में भी कुछ पुजारी अपने सामने अलग से दक्षिणा पात्र रखते थे, जिनमें श्रद्धालु सीधे राशि डाल देते थे। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी पात्र हटवा दिए।
मंदिर समिति के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर अधिनियम के अनुसार भगवान को अर्पित की गई नकद राशि अधिकृत दान पेटियों में ही जमा होना चाहिए। वहीं, सोना-चांदी, आभूषण, वस्त्र या अन्य मूल्यवान भेंट मंदिर कार्यालय में जमा कर उसकी विधिवत रसीद जारी की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड भी संधारित किया जाता है।
पुजारी श्रद्धालुओं से नकद भेंट सीधे नहीं स्वीकारें
नई व्यवस्था के तहत सभी पुजारियों और उप-पुजारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की नकद भेंट सीधे स्वीकार नहीं करेंगे। यदि कोई श्रद्धालु दान देना चाहता है तो उसे अधिकृत दान पेटी में ही राशि डालने के लिए कहा जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी पुजारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निर्णय का किया स्वागत
मंदिर प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से दान संग्रह की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और मंदिर को मिलने वाली आय का सही लेखा-जोखा रखा जा सकेगा। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धनराशि का उपयोग मंदिर के रखरखाव, विकास कार्यों और धार्मिक व्यवस्थाओं में नियमानुसार किया जा सकेगा। प्रशासन के इस निर्णय का कई श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों ने स्वागत करते हुए इसे जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!