महिला को नाबालिग कार चालक ने मारी टक्कर: वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग; हादसे के बाद चालक फरार, कार्रवाई पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में करीब एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में एक महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि तेज रफ्तार कार चला रहे नाबालिग ने बेटी को स्कूल लेने जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गईं और फिलहाल अस्पताल में वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बच्ची को लेने जा रही थी, कार ने मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार, नंदा नगर निवासी नंदकिशोर करोसिया की पत्नी सिमरन अपनी बच्ची को स्कूल से लेने जा रही थीं। इसी दौरान नंदा नगर की गली नंबर 21 में तेज रफ्तार कार एमपी 09 सी वाय 3675 ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार एक पेड़ से जा टकराई। आरोप है कि कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
एम्बुलेंस में देरी का भी आरोप
परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद एम्बुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन वह समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके चलते घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी हुई।
नाबालिग चालक के पिता पर बचाव का आरोप
स्थानीय रहवासियों का दावा है कि हादसे के बाद कार चला रहे नाबालिग के पिता मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे पेशे से वकील हैं। रहवासियों का आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए मौके पर विवाद किया और बाद में थाने में भी मामले को प्रभावित करने की कोशिश की।
हालांकि, थाने में किसी तरह की ‘सेटिंग’ किए जाने का आरोप अभी पुलिस स्तर पर पुष्ट नहीं हुआ है। मामले में सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
सीसीटीवी खराब होने से जांच में अड़चन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे। इससे हादसे से जुड़े महत्वपूर्ण दृश्य पुलिस को नहीं मिल सके। परिजनों का आरोप है कि यही वजह जांच में बड़ी बाधा बन रही है।
फिलहाल सिमरन अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं और वेंटीलेटर पर उनका इलाज चल रहा है। परिजन आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!