भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध: वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

महाकाल मंदिर में विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला पर एक साल का प्रतिबंध, अब सामान्य श्रद्धालु की तरह ही कर सकेंगे दर्शन
भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को नहीं मिलेगा वीआईपी प्रोटोकॉल
रील विवाद के बाद मंदिर प्रशासन की सख्ती; आदेश जल्द जारी होने की संभावना
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर में नियमों के उल्लंघन और वीआईपी प्रोटोकॉल के कथित दुरुपयोग को लेकर उठे विवाद के बाद मंदिर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सूत्रों के अनुसार इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।
इस अवधि में वे मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन नहीं कर सकेंगे। उन्हें अन्य श्रद्धालुओं की तरह सामान्य दर्शन व्यवस्था से ही मंदिर में प्रवेश करना होगा। मंदिर प्रशासक का इस संबंध में आदेश जल्द जारी होने की संभावना है।
मामला महाकाल मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में रुद्राक्ष द्वारा रील बनाए जाने से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी दर्शन प्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। वीडियो में रुद्राक्ष मंदिर के बाहर से चांदी द्वार तक रील बनाते दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान मंदिर कर्मचारी उन्हें प्रोटोकॉल के तहत दर्शन कराने और आवभगत में लगे रहे। प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल से वीडियो बनाने पर किसी कर्मचारी ने उन्हें रोकने की पहल नहीं की।
सुरक्षा एजेंसी पर पांच लाख जुर्माने की चर्चा
वीडियो सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कोर कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि विधायक गोलू शुक्ला का कहना था कि रील करीब एक माह पुरानी है और मामले को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। उन्होंने किसी शिकायत की जानकारी होने से भी इनकार किया था।
इस प्रकरण ने मंदिर में आम श्रद्धालुओं और वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए लागू नियमों के अंतर को भी चर्चा में ला दिया है। सामान्य शीघ्र दर्शन टिकट लेने वाले श्रद्धालुओं को मोबाइल फोन निर्धारित लॉकर में जमा कराना पड़ता है, जबकि वीआईपी प्रोटोकॉल में आने वाले कुछ लोगों के मोबाइल साथ ले जाने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में पहुंचने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
पहले भी विवादों में आ चुका है नाम
रुद्राक्ष शुक्ला का नाम इससे पहले भी धार्मिक स्थलों पर विवादों के चलते चर्चा में रहा है। अप्रैल 2025 में देवास की माता टेकरी पर मंदिर के पट बंद होने के बावजूद उन्हें खुलवाने और पुजारी के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया था।
इस प्रकरण में पुलिस ने रुद्राक्ष सहित अन्य लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। बाद में विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे की ओर से माफी मांगने की बात भी सामने आई थी।
जुलाई 2025 में भी रुद्राक्ष अपने पिता के साथ महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर विवादों में आए थे। उस समय गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद उनके वहां पहुंचने और रोकने पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता के आरोप लगे थे।
वीआईपी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दर्शन व्यवस्था में समानता और नियमों के पालन का सवाल महत्वपूर्ण है। आम श्रद्धालुओं को निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, मोबाइल जमा कराना होता है और सुरक्षा जांच का पालन करना होता है। दूसरी ओर रसूखदार लोगों को विशेष सुविधाएं मिलने की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं।
रुद्राक्ष शुक्ला पर प्रस्तावित एक साल का प्रतिबंध इसी संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि आदेश जारी होता है तो यह संदेश देने की कोशिश होगी कि मंदिर की मर्यादा और सुरक्षा नियमों से किसी को भी छूट नहीं मिल सकती।
आगे के लिए सख्त संदेश -
इस कार्रवाई के बाद अब कोई भी वीआईपी मंदिर में नियम उल्लंघन करने से पहले सोचेगा। समिति ने साफ कर दिया है कि मंदिर में नियम सबके लिए बराबर हैं, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो।
संबंधित समाचार

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!