देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन: ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर वाहनों से टपकने वाला तेल अब दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बनता जा रहा है।
शनिवार को भंडारी ब्रिज से परदेशीपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर फैली तेल की चिकनाई के कारण कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर गए।
घटना की सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम की मदद से सड़क पर चूना पाउडर डलवाकर फिसलन कम कराई गई।
विद्युत मंडल के वाहन से तेल टपकने की जानकारी
प्रत्यक्षदर्शी नीलेश परिहार के मुताबिक, विद्युत मंडल का एक वाहन डीपी लेकर इस मार्ग से गुजरा था।
आशंका है कि वाहन से तेल टपकने के कारण सड़क पर चिकनाई फैल गई। इस वजह से दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने लगा।
मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया।
सुबह मृगनयनी शोरूम के सामने भी हुई थी घटना
शनिवार को शहर में सड़क पर चिकनाई फैलने की यह दूसरी घटना सामने आई। सुबह मृगनयनी शोरूम के सामने भी किसी अज्ञात वाहन से तेल या अन्य चिपचिपा पदार्थ सड़क पर फैल गया था। इसके कारण कई लोग चोटिल हुए। दोपहर में भंडारी ब्रिज पर भी ऐसी ही स्थिति बन गई।
पुलिस और नगर निगम ने तत्काल कराई सफाई
जोन क्रमांक 56 के सहायक दरोगा जगदीश पढ़ोना ने बताया कि वायरलेस सेट पर सूचना मिलने के बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
सड़क पर तेलीय पदार्थ फैला होने के कारण नगर निगम की मदद से चूना पाउडर डलवाया गया, जिससे फिसलन कम हुई और स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
तेल फैलाने वाले वाहनों पर निगरानी की जरूरत
शहर में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।
वाहनों से तेल या अन्य चिकनाई वाला पदार्थ सड़क पर गिरने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।
पुलिस और नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से बड़े हादसे की आशंका कम की जा सकती है, लेकिन ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई करना भी अहम है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!