खबर
Top News

पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 1:31 pm
शेयर करें:
पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पथरी के ऑपरेशन के चार दिन बाद 25 वर्षीय पूजा सिसोदिया की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इलाज की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट में ऑपरेशन के दौरान हुए सर्जिकल घावों का उल्लेख किया गया है।

विसरा रिपोर्ट आना बाकी
पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों ने अपनी राय में इसे सर्जरी करने वाले डॉक्टर की ‘स्किल की कमी’ की ओर इशारा करने वाला तथ्य बताया है। हालांकि, मामले में विसरा रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

डायफ्राम और किडनी के पास मिला सर्जिकल घाव
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान सर्जरी का रास्ता 10वीं और 11वीं पसलियों के पीछे से होते हुए डायफ्राम और दाहिनी किडनी के बाहरी हिस्से तक पहुंचा था।

आर-पार सर्जिकल घाव मिला
जांच में डायफ्राम में करीब 0.7×0.6 सेंटीमीटर का आर-पार सर्जिकल घाव मिला। वहीं दाहिनी पीठ के निचले हिस्से में करीब 1.3 सेंटीमीटर लंबा सर्जिकल घाव पाया गया, जिसमें एक टांका लगा हुआ था। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने रिपोर्ट में लिखा कि ये तथ्य इलाज करने वाले डॉक्टर की सर्जिकल प्रक्रिया में कौशल की कमी की ओर संकेत करते हैं।

23 जुलाई को हुआ था ऑपरेशन, 26 जुलाई को मौत
परिजनों के मुताबिक पूजा सिसोदिया को 22 जुलाई को दूधिया स्थित नोबल अस्पताल में पथरी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 23 जुलाई को एमवाय अस्पताल के यूरोसर्जन डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद पूजा का यूरिन आना बंद हो गया।

जल्द ठीक होने की बात कही गई
परिजनों ने डॉक्टर को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्हें स्थिति सामान्य बताई गई और जल्द ठीक होने की बात कही गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद पूजा के हाथ-पैर पर काले रंग के निशान भी दिखाई देने लगे। हालत बिगड़ने पर 25 जुलाई को उन्हें जूनी इंदौर स्थित एवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 26 जुलाई को उनकी मौत हो गई।

8 साल का बेटा मां की तस्वीर लेकर घूम रहा
पूजा की मौत का सबसे ज्यादा असर उनके आठ वर्षीय बेटे दक्ष पर पड़ा है। पति से तलाक के बाद पूजा ही बेटे की देखभाल कर रही थीं। वह मायके में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। परिवार के अनुसार, अब दक्ष दिनभर अपनी मां की तस्वीर अपने पास रखता है और बार-बार पूछता है कि उसकी मां कब वापस आएंगी। परिवार ने मामले में न्याय की मांग की है।

डॉक्टर ने लापरवाही से किया इनकार
डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। उनका कहना है कि पूजा की एक किडनी पहले से कमजोर थी और बाद में उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ी।

सरकारी डॉक्टर की निजी सर्जरी पर भी सवाल
मामले में सरकारी डॉक्टर की निजी प्रैक्टिस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉक्टरों को निजी सर्जरी या प्रैक्टिस के लिए डीन की अनुमति लेना आवश्यक होता है।

इसके अलावा निजी कार्य से प्राप्त राशि का एक हिस्सा कॉलेज में जमा करने का प्रावधान भी बताया जाता है। आरोप है कि इस सर्जरी के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

विशेषज्ञ बोले- स्किल की कमी का स्पष्ट आकलन जरूरी
रिटायर्ड पोस्टमॉर्टम विशेषज्ञ डॉ. भरत वाजपेयी के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर की स्किल की कमी का उल्लेख गंभीर संकेत हो सकता है, लेकिन यह स्पष्ट होना जरूरी है कि किस स्तर पर कमी पाई गई। इसके बाद ही पुलिस और जांच एजेंसियां आगे की कार्रवाई कर सकती हैं।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड
Top News

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

4 minutes ago
करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब
Top News

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

17 minutes ago
रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर
Top News

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

27 minutes ago
दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

38 minutes ago
12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 18 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 19 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 19 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 19 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 20 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 20 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 20 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 20 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 20 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 20 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 21 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 21 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 21 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 21 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!