खबर
Top News

पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म: डीजल पर इतनी कटौती; क्रूड महंगा होने के बीच सरकार का फैसला, एटीएफ पर भी इतने रुपए प्रति लीटर की कमी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 3:52 pm
शेयर करें:
पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म

नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की मध्यरात्रि पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती की है।

सरकार ने पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को 3.50 रुपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है। वहीं डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 25.50 से घटाकर 24 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ के निर्यात पर भी ड्यूटी में कटौती की गई है। इसे 22 से घटाकर 19.50 रुपए प्रति लीटर किया गया है। नई दरें सरकार के आदेश के बाद लागू हो गई हैं।

पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर कितना घटा टैक्स?
सरकार के नए फैसले के मुताबिक पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स में ₹3.50 प्रति लीटर की कटौती हुई है। अब पेट्रोल एक्सपोर्ट पर कोई विंडफॉल ड्यूटी नहीं लगेगी।

वहीं डीजल पर यह शुल्क 25.50 से घटकर 24 रुपए प्रति लीटर हो गया है यानी डीजल पर 1.50 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। एटीएफ के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी 2.50 रुपए प्रति लीटर घटाई गई है।

बढ़ती क्रूड कीमतों के बीच फैसला
सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ईरान-अमेरिका तनाव के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है, जिसका असर क्रूड की कीमतों पर पड़ा है।

ऐसे माहौल में एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाने से भारतीय रिफाइनरी कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार करने में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

2022 में लगाया गया था विंडफॉल टैक्स
भारत ने पहली बार जुलाई 2022 में घरेलू तेल उत्पादकों और रिफाइनरी कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर विंडफॉल टैक्स लगाया था।

उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था और तेल कंपनियों को अतिरिक्त मुनाफा हो रहा था।

बाद में अंतरराष्ट्रीय कीमतों और बाजार की परिस्थितियों में बदलाव के साथ सरकार ने इस शुल्क में कई बार संशोधन किया।

हर 15 दिन में होती है समीक्षा
सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाली एक्सपोर्ट लेवी की नियमित समीक्षा करती है। आमतौर पर इसकी समीक्षा हर दो सप्ताह में की जाती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों के साथ-साथ रिफाइनिंग मार्जिन जैसे कारकों को भी ध्यान में रखा जाता है। इसी आधार पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाया या घटाया जाता है।

क्या आम लोगों को सस्ता मिलेगा पेट्रोल-डीजल?
विंडफॉल टैक्स में कटौती का सीधा असर घरेलू पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ता। यह शुल्क मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लागू होता है, इसलिए इसे घटाने से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत कम होना जरूरी नहीं है।

इस फैसले का सीधा फायदा उन कंपनियों को मिलेगा जो पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करती हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कीमतों और घरेलू बाजार की परिस्थितियों के आधार पर आगे चलकर इसका अप्रत्यक्ष असर देखने को मिल सकता है।

तेल कंपनियों को मिलेगी राहत
सरकार के इस फैसले से पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर कंपनियों की लागत कम होगी। खासकर ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय क्रूड बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, एक्सपोर्ट ड्यूटी में कमी से रिफाइनरी कंपनियों के मार्जिन पर दबाव कुछ कम होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 5 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 5 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 5 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 6 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 6 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 6 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 6 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 7 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 7 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 7 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 7 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 7 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 7 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 7 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 7 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 7 hours ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 8 hours ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 8 hours ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!