खबर
Top News

क्या होली से पहले मिलेगी खुशखबरी: इस पर कितना मिलेगा ब्याज; कितने करोड़ सदस्यों को होगा फायदा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मार्च 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
क्या होली से पहले मिलेगी खुशखबरी

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करीब 31 करोड़ सब्सक्राइबर्स के लिए अहम अपडेट सामने आया है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की सोमवार को होने वाली बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर पर फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार ब्याज दर 8.2% से 8.25% के बीच रखी जा सकती है। पिछले वित्त वर्ष में EPFO ने 8.25% ब्याज दिया था।

पिछले सालों में कितनी रही ब्याज दर?
वित्त वर्ष 2024: 8.25%, 2023: 8.15%, 2022: 8.1% (चार दशक में सबसे कम)। माना जा रहा है कि इस बार ब्याज दरों को यथावत रखा जा सकता है।

क्यों नहीं बढ़ रही दर?
रिपोर्ट्स के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के कारण शेयर बाजार और इक्विटी निवेश से अपेक्षित रिटर्न नहीं मिला है। EPFO का बड़ा हिस्सा सरकारी बॉन्ड में निवेशित होता है, लेकिन वहां भी यील्ड में कमी देखी गई है। कम रिटर्न और बढ़ते क्लेम सेटलमेंट के चलते संस्था की आय पर दबाव है, जिससे ब्याज दर बढ़ाने की गुंजाइश सीमित हो गई है।

क्या है पूरी प्रक्रिया?
पहले EPFO की इन्वेस्टमेंट कमेटी बैठक कर आय-व्यय की समीक्षा करती है। इसके बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ब्याज दर की सिफारिश करता है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे।CBT की मंजूरी के बाद प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा जाता है। अंतिम स्वीकृति मिलने पर अगले वित्त वर्ष के मध्य तक ब्याज राशि सदस्यों के खातों में जमा कर दी जाती है।

विशेषज्ञों की राय
कुछ ट्रेड यूनियन नेताओं का कहना है कि पिछले वर्ष बड़ी संख्या में नए कर्मचारी जुड़े, जिससे निवेश कोष (कॉर्पस) बढ़ा है। साथ ही पिछले वित्त वर्ष में EPFO के पास अधिशेष आय भी रही। ऐसे में ब्याज दर में कटौती नहीं की जानी चाहिए। हालांकि, अंतिम फैसला बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

होली से पहले EPFO सदस्यों को ब्याज दर पर बड़ा ऐलान मिल सकता है। फिलहाल संकेत यही हैं कि दर 8.25% के आसपास रह सकती है। अब सबकी नजर सोमवार की बैठक पर टिकी है, जहां करोड़ों कर्मचारियों की बचत पर अहम फैसला लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

8 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

24 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

29 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

36 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!