श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार: विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता
KHULASA FIRST
संवाददाता

काउंटर प्रबंधन ने शिकायत को अनसुना कर स्वास्थ्य से किया गंभीर खिलवाड़
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रॉबर्ट चौराहे के पास स्थित श्रीनाथ रेस्टोरेंट में ग्राहकों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। बुधवार रात रॉबर्ट चौराहा स्थित बर्फानी धाम मंदिर के पास भोजन करने पहुंचे सुमित हनोदिया के परिवार को थाली में दिए गए अचार में जिंदा कीड़े रेंगते मिले।
सुमित हनोदिया ने खुलासा फर्स्ट के प्रतिनिधि को बताया कि वे अपने परिवार के साथ श्रीनाथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उन्होंने छोले, पनीर, रोटी और पापड़ का ऑर्डर दिया था। भोजन के दौरान जब उन्होंने अपनी थाली में रखा आम का अचार खाने का प्रयास किया, तो उसमें कीड़ा चलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद जब उन्होंने टेबल पर रखी अचार की कांच की अन्य बर्नियों की जांच की, तो सभी बर्नियों में कीड़े रेंगते हुए पाए गए।
दूषित भोजन और अचार में कीड़े मिलने की तुरंत शिकायत रेस्टोरेंट के रिसेप्शन और काउंटर पर मौजूद व्यक्ति से की गई, लेकिन प्रबंधन ने ग्राहक की बात पर कोई ध्यान नहीं दिया और अभद्र रवैया अपनाते हुए शिकायत को अनसुना कर दिया।
मामले के बाद सुमित हनोदिया ने रेस्टोरेंट मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे मौके पर मौजूद नहीं थे। रेस्टोरेंट में तैनात सुरक्षा गार्ड से जब मालिक का मोबाइल नंबर मांगा गया, तो गार्ड ने गलत नंबर थमा दिया बर्फानी धाम जैसे धार्मिक और व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित इस रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की जा रही है।
टेबल पर रखी बर्नियों में खुलेआम कीड़े पाए जाने से स्पष्ट है कि रेस्टोरेंट में लंबे समय से बासी और दूषित सामग्री परोसी जा रही है। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से करने और रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!