खबर
Top News

देखिए वीडियो: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 5:10 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में 6 नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे, जबकि पीथमपुर से मुंबई तक 8 लेन एक्सप्रेस-वे तैयार हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क और परिवहन नेटवर्क प्रदेश के औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार का फोकस प्रदेश के प्रमुख शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर है।

हर साल 1 लाख नौकरियों का संकल्प
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर साल एक लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि ढाई लाख पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी सरकार ने शुरू की है, जिनमें करीब एक लाख पदोन्नतियां पूरी हो चुकी हैं।

उन्होंने मध्य प्रदेश को देश में तेजी से निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों में शामिल बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने देश के साथ-साथ विदेशों के निवेशकों का भी भरोसा हासिल किया है।

15 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव धरातल पर
CM ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। अब तक करीब 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का है।

बिजली उत्पादन क्षमता 32 हजार मेगावाट हुई
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में हुई वृद्धि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करीब ढाई साल पहले मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता 25 हजार मेगावाट थी, जो अब करीब 32 हजार मेगावाट हो गई है।

उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में करीब 7 हजार मेगावाट की वृद्धि हुई है।

सागर शराब कांड पर CM ने फिर दोहराई सख्त कार्रवाई की बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने सागर शराब कांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है।

CM ने कहा कि एक दिन पहले आरोपियों के आशियाने तोड़े गए थे और आज एक आरोपी का पुलिस से मुठभेड़ में एनकाउंटर हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों और अपराधों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा BJP का ‘सेवा संकल्प अभियान’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन, कार्यों और सेवा गतिविधियों पर केंद्रित किया जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में हुए विकास और बदलावों को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा।

68 हजार बूथों पर होगा दीपोत्सव

खंडेलवाल ने बताया कि 17 सितंबर को प्रदेश के करीब 68 हजार बूथों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। शाम 7 बजे लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर भी दीपोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

रक्तदान से स्वच्छता अभियान तक होंगे कार्यक्रम
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य, प्रदर्शनियां, संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा का संकल्प लेंगे। खंडेलवाल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सेवा केवल एक संकल्प नहीं बल्कि जीवन का ध्येय है और यही भावना इस अभियान की आधारशिला होगी।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

3 minutes ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 1 hour ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 1 hour ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 1 hour ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 1 hour ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 1 hour ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 1 hour ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 1 hour ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 2 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 2 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 2 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 2 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 2 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 3 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 3 hours ago
सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया
Top News

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!