‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन: रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम अफसरों की घोर लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी का खामियाजा नसिया रोड के दुकानदार और वाहन चालक रोज भुगत रहे हैं। सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़क को अधूरा छोड़ने और घटिया तरीके से लगाए गए पेवर ब्लॉक बारिश के कारण पूरी तरह धंस चुके हैं, जिससे सड़क का लेवल पूरी तरह बिगड़ चुका है और आए दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं।
इस गंभीर जनसमस्या को ‘खुलासा फर्स्ट’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद हरकत में आए निगम प्रशासन ने आनन-फानन में धंसे हुए पेवर ब्लॉक उखाड़े और क्षेत्र की स्थिति में सुधार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अफसरों का दावा है कि बारिश का मौसम बीतने के बाद इस पूरे मार्ग पर स्थायी सीमेंट-कांक्रीट सड़क का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन तब तक जनता को इस बदहाली के बीच जान जोखिम में डालकर ही सफर करना पड़ेगा।
इसी बदहाल हो चुकी सड़क पर कल एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और चालक की सतर्कता व स्थानीय लोगों की मदद से रिक्शा में सवार व्यक्ति को मामूली चोटें ही आईं।
लोडिंग वाहन का पहिया फंसा
इस घटना के कुछ ही देर बाद इसी मार्ग पर सामान से लदी एक लोडिंग पिकअप का पिछला पहिया बुरी तरह धंस गया। गड्ढे में फंसे वाहन को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलाना पड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप को निकाला जा सका। आए दिन वाहनों के इस तरह धंसने और पलटने से पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। नसिया रोड शहर का एक बेहद व्यस्त और संवेदनशील इलाका है।
इस मार्ग पर गुजराती कॉलेज और गुजराती स्कूल स्थित होने के कारण सुबह से शाम तक हज़ारों विद्यार्थियों और आम नागरिकों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद सीवरेज कार्य के नाम पर पूरी सड़क की बलि चढ़ा दी गई। सीवरेज लाइन बिछाने का काम बेहद धीमी गति से हुआ है।
व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है
स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि सड़क की इस बदहाली से उनका व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि एक ही सड़क पर बार-बार बेतुके प्रयोग किए जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर दो बार पेवर ब्लॉक लगाए गए और अब तीसरी बार पेवर ब्लॉक उखाड़े गए हैं ताकि व्यवस्था में सुधार किया जा सके। यह सीधे तौर पर जनता के करों के पैसों की बर्बादी है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!