खबर
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान: इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने संपत्तिकर से जुड़ी सेवाओं को और आसान करते हुए इंदौर 311 मोबाइल ऐप पर नई ऑनलाइन सुविधाएं शुरू की हैं।

अब संपत्ति मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े कई कामों के लिए जोन कार्यालय या नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

नागरिक घर बैठे अपनी संपत्ति का सेल्फ असेसमेंट, दावे-आपत्ति और संपत्तिकर खाते में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

21 तरह के सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन
नगर निगम के अनुसार, 311 ऐप पर संपत्तिकर संबंधी 21 तरह के सुधार और आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसके अलावा नागरिक अपनी संपत्ति से संबंधित शिकायत या दावा-आपत्ति भी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद उसकी स्थिति की लाइव ट्रैकिंग भी ऐप पर की जा सकेगी।

मालिक खुद कर सकेगा प्रॉपर्टी का असेसमेंट
ऐप में Property Self Assessment का विकल्प दिया गया है। संपत्ति मालिक इस विकल्प को चुनकर मांगी गई जानकारी दर्ज करेगा और फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकेगा।

इसी तरह प्रॉपर्टी टैक्स में किसी तरह की आपत्ति या दावे को भी ऐप के माध्यम से दर्ज कराया जा सकता है।

अधिकारी के पास पहुंची शिकायत, यह भी दिखेगा
नई सुविधा में शिकायतकर्ता यह भी देख सकेगा कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है और मामला फिलहाल किस अधिकारी के पास जांच के लिए लंबित है। इससे शिकायतों की स्थिति को लेकर पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

नगर निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि संपत्तिकर से जुड़े इन कार्यों के लिए कार्यालय आने के बजाय इंदौर 311 ऐप का इस्तेमाल करें।

निगम का कहना है कि ऑनलाइन सुविधा से समय की बचत होगी और नागरिकों को घर बैठे ही आवेदन से लेकर उसकी स्थिति जानने तक की सुविधा मिल सकेगी।

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

2 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

17 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

30 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

38 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

41 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!