बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल: सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आम नागरिकों की सेहत और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का बड़ा मामला सामने आया है। सुविधि चौराहा स्थित एमएफ उद्योग नामक प्रतिष्ठान पर बिना किसी वैधानिक जानकारी, बैच नंबर, एमआरपी, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट के खाद्य तेल धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जागरूक ग्राहक राजेश धाकड़ ने मामले का खुलासा करते हुए खुलासा फर्स्ट को वीडियो साक्ष्य और खरीदी गई तेल की बोतल खरीदी के समय का लेनदेन की जानकारी उपलब्ध कराई है।
राजेश धाकड़ ने बताया कि उन्होंने सुविधि चौराहा स्थित एमएफ उद्योग की दुकान से एक लीटर मूंगफली का तेल 270 रुपये ऑनलाइन भुगतान कर खरीदा। जब उन्होंने बोतल की जांच की, तो उस पर न तो कोई बैच नंबर दर्ज था, न ही निर्माण अथवा अंतिम तिथि (एक्सपायरी डेट) लिखी थी। यहां तक कि बोतल पर एमआरपी, एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर और खाद्य मानक मापदंडों का कोई उल्लेख नहीं था।
पैकेट और बोतल पर इस तरह की जरूरी जानकारी का न होना सीधे तौर पर मिलावटी या घटिया गुणवत्ता का नकली माल बेचने की आशंका को बल देता है। पूछताछ और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान दुकान पर मौजूद संचालक पीएस गुप्ता ने स्वीकार किया कि दुकान ‹आकांक्षा› के नाम पर संचालित होती है और इसे अभी इसी महीने खोला गया है।
जब उनसे बिना मानक मापदंड और बिना आवश्यक जानकारियों के माल बेचने के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब देने के बजाय टालमटोल करना शुरू कर दिया। पीएस गुप्ता ने बताया कि दुकान का पूरा प्रबंधन और माल की खरीदी-बिक्री उनके बेटे अंकुर गुप्ता संभालते हैं।
वे खुद केवल दुकान पर बैठते हैं और उन्हें यह नहीं पता कि यह माल किस डीलर से मंगवाया गया है या इसकी निर्माण प्रक्रिया क्या है। दुकान में इस प्रकार के कई कैन और तेल की बोतलें बिक्री के लिए रखी पाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किसी भी खाद्य पदार्थ की पैकिंग पर FSSAI नंबर, निर्माण तिथि, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट, सामग्री विवरण और शुद्ध वजन का उल्लेख होना अनिवार्य है।
जांच कराई जाएगी...मामला संज्ञान में आया है। खाद्य सुरक्षा दल को मौके पर भेजकर प्रतिष्ठान की जांच कराई जाएगी और तेल के सैंपल लेकर लैब भेजे जाएंगे। जांच में कमी पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। -मनीष स्वामी, खाद्य अधिकारी
संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर:टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!