खबर
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली: फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 12:16 pm
शेयर करें:
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए संचालित कैंटीन में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है।

कैंटीन में सड़ी हुई प्याज रखी मिली
निरीक्षण के दौरान कैंटीन में सड़ी हुई प्याज रखी मिली, जबकि करीब 10 दिन पहले ‘बेस्ट बिफोर’ अवधि पूरी कर चुकी ब्रेड से सैंडविच तैयार किए जा रहे थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं की जांच कर संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया है।

कैंटीन में सफाई और खाद्य भंडारण में मिली खामियां
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कॉलेज परिसर में संचालित नवीन कैंटीन का निरीक्षण किया। यहां भोजन तैयार करने और खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था में कई कमियां मिली। निरीक्षण के दौरान कैंटीन में पर्याप्त साफ-सफाई और हाइजीन की व्यवस्था नहीं मिली।

खाद्य सामग्री को सुरक्षित एवं उचित तरीके से स्टोर नहीं किया जा रहा था। भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता और उसके भंडारण को लेकर भी व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई।

10 दिन पहले खत्म हो चुकी थी ब्रेड की ‘बेस्ट बिफोर’ अवधि
जांच के दौरान सबसे गंभीर लापरवाही सैंडविच ब्रेड के इस्तेमाल को लेकर सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक जिस ब्रेड की ‘बेस्ट बिफोर’ अवधि करीब 10 दिन पहले समाप्त हो चुकी थी, उसका इस्तेमाल कैंटीन में सैंडविच बनाने के लिए किया जा रहा था।

इसके अलावा खाद्य सामग्री में इस्तेमाल होने वाली प्याज भी खराब हालत में मिली। इससे कैंटीन में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

पानी की गुणवत्ता की भी जांच
कैंटीन में पेयजल के लिए इस्तेमाल की जा रही RO/वॉटर फिल्ट्रेशन प्रणाली की भी जांच की गई। अधिकारियों ने पानी की गुणवत्ता से संबंधित जरूरी जांच प्रक्रिया की। इसी दौरान कॉलेज परिसर की एक अन्य कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया।

वहां भी साफ-सफाई में कमियां, खाद्य पदार्थों के उचित भंडारण का अभाव और भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों द्वारा निर्धारित स्वच्छ एवं उचित वेशभूषा का पालन नहीं करना पाया गया।

दोनों कैंटीन को सुधार सूचना पत्र
निरीक्षण में मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित कैंटीन संचालकों को सुधार सूचना पत्र जारी किया है। संचालकों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी कमियों को नियमानुसार दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

मटर का आटा और रिफाइंड सोयाबीन तेल के सैंपल लिए
खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए दोनों कैंटीन से भोजन बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे मटर का आटा और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत लिए गए इन नमूनों को खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और संबंधित नियम-विनियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

फिलहाल कैंटीन संचालकों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि खाद्य सामग्री के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

5 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

25 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

33 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

41 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

44 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!