देखिए वीडियो: मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को भारत मंडपम में करीब 45 मिनट द्विपक्षीय बैठक हुई।
बैठक से पहले मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया। इसके बाद पीएम ने उन्हें तमिल कवि तिरुवल्लुवर की ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया। बैठक के बाद दोनों नेता एक ही कार से इंडस्ट्रियल एग्जिबिशन देखने पहुंचे।
Su-57 पर नजर
बैठक के बीच सबसे बड़ी चर्चा रूस के Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत इसे खरीदने और रूस से तकनीक हासिल करने पर विचार कर सकता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा S-400 की बाकी खेप और ब्रह्मोस-NG पर भी बातचीत होने की संभावना है।
100 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्य
दोनों देशों के बीच 2030 तक द्विपक्षीय कारोबार 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर भी चर्चा संभव है।
इसके साथ परमाणु ऊर्जा, रेलवे, स्टील, क्रिटिकल मिनरल्स, उर्वरक और भारतीय कंपनियों के लिए रूसी बाजार में अवसर बढ़ाने जैसे मुद्दे भी एजेंडे में हो सकते हैं।
पुतिन को क्यों दी ‘तिरुक्कुरल’?
‘तिरुक्कुरल’ तमिल कवि तिरुवल्लुवर की करीब 1,330 दोहों वाली प्रसिद्ध रचना है। इसमें नैतिकता, शासन, अर्थव्यवस्था, प्रेम और मानवीय मूल्यों पर विचार हैं।
इसे पुतिन को भेंट करना भारत की तमिल संस्कृति और प्राचीन ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच पर सामने रखने का संदेश माना जा रहा है। फिलहाल बैठक के आधिकारिक नतीजों और किसी संभावित रक्षा सौदे की घोषणा का इंतजार है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!