खबर
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच: हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 5:37 pm
शेयर करें:
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
सरकारी साइकिल योजना से जुड़े करीब 11 साल पुराने मामले में जांच में हुई देरी को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने EOW की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है।

कोर्ट ने EOW के DG आईपीएस उपेंद्र जैन को व्यक्तिगत रूप से तलब किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने EOW और लोकायुक्त की कार्यप्रणाली पर कड़ी मौखिक टिप्पणी करते हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में देरी पर सवाल उठाए।

कोर्ट ने पूरे मामले की जांच 60 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तय करने को कहा है।

2013-14 की साइकिल योजना से जुड़ा मामला
मामला रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र के एक स्कूल की 2013-14 की सरकारी साइकिल योजना से जुड़ा है। योजना के तहत कक्षा 9 के पात्र विद्यार्थियों को साइकिल के लिए राशि दी जानी थी।

स्कूल को 40 छात्रों के लिए कुल 96 हजार रुपए मिले थे। प्रत्येक छात्र के लिए 2,400 रुपए निर्धारित थे।

आरोप है कि 8 पात्र छात्रों को उनकी राशि नहीं मिली। इन आठ छात्रों की कुल राशि 19,200 रुपए थी। जांच में सामने आया कि यह रकम अलग-अलग चेक के जरिए अन्य लोगों के नाम से निकाली गई थी।

आठ छात्रों की रकम अलग-अलग खातों/नामों से निकली
EOW के जवाब के मुताबिक, आठ छात्रों की राशि अलग-अलग चेक के जरिए निकाली गई। इनमें तीन चेक उमराव सिंह धाकड़ के नाम पर थे, जिनकी कुल राशि 7,200 रुपए थी।

तीन चेक सीमा धाकड़ के नाम बताए गए, जिनकी कुल राशि भी 7,200 रुपए थी। वहीं सुरेश कुमार शर्मा और सोनू शर्मा के नाम एक-एक चेक जारी हुआ था। दोनों चेक की राशि 2,400-2,400 रुपए बताई गई है। मामले में कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया था।

2015 में दर्ज हुई थी FIR
EOW भोपाल ने 7 दिसंबर 2015 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। इसमें धोखाधड़ी, विश्वासघात और जालसाजी से जुड़ी धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण कानून की धाराएं भी लगाई गई थीं। बाद में आपराधिक साजिश की धारा भी जोड़ी गई।

मामले में प्रभारी प्राचार्य सुंदर लाल शिल्पी, नवल किशोर शर्मा, उमराव सिंह धाकड़, सीमा धाकड़, सुरेश कुमार शर्मा और सोनू शर्मा को आरोपी बनाया गया।

2018 में चालान, लेकिन दो शिक्षकों की कार्रवाई अटकी
EOW के मुताबिक, 6 जून 2018 को मूल चालान पेश किया गया था। कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ी और विशेष अदालत ने 8 अगस्त 2023 को फैसला भी सुनाया।

हालांकि, दो याचिकाकर्ता शिक्षकों के मामले में अभियोजन स्वीकृति को लेकर कार्रवाई अटक गई। शिक्षकों ने बाद में FIR और आगे की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी।

मंजूरी मिलने के बाद भी कार्रवाई में देरी
याचिकाकर्ताओं की ओर से हाईकोर्ट में सवाल उठाया गया कि विभागीय मंजूरी मिलने के बावजूद कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हुई।

EOW ने अपने जवाब में देरी के लिए मूल अभियोजन स्वीकृति पत्र उपलब्ध नहीं होने को कारण बताया। EOW के अनुसार कई बार पत्राचार के बावजूद मूल दस्तावेज नहीं मिला और उसे केवल फोटोकॉपी उपलब्ध कराई गई।

EOW ने जांच अधिकारी को दी क्लीन चिट
DG उपेंद्र जैन की ओर से पेश हलफनामे में EOW ने जांच अधिकारी की भूमिका में किसी गलती से इनकार किया। विभाग का कहना था कि देरी विभागीय स्वीकृति से जुड़े दस्तावेजों के कारण हुई।

EOW के अनुसार बाद में मंजूरी आदेश की पुष्टि कराई गई और दस्तावेजों में मौजूद त्रुटियों को सुधारा गया। इसके बाद 8 जून 2026 को पूरक चालान कोर्ट में पेश किया गया।

हाईकोर्ट ने जवाब पर जताई नाराजगी
EOW के जवाब से हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ। कोर्ट ने मामले की जांच में हुई लंबी देरी पर सवाल उठाए और EOW के DG को खुद अदालत में पेश होने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच में संभावित आर्थिक लाभ के कारण देरी की आशंका को लेकर भी सवाल उठाया। EOW की ओर से इस आरोप से इनकार किया गया और महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने विभाग का पक्ष रखा।

60 दिन में पूरी करनी होगी जांच
हाईकोर्ट ने अब DG EOW को 60 दिन के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जांच में यह भी तय किया जाएगा कि इतने वर्षों तक मामला लंबित रहने के लिए कौन जिम्मेदार है।

DG ने कोर्ट को आश्वासन दिया है कि जांच में किसी अधिकारी की गलती सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अब इस मामले में सिर्फ मूल साइकिल योजना की कथित अनियमितता ही नहीं, बल्कि जांच में हुई देरी और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के केंद्र में है। 60 दिन बाद पेश होने वाली रिपोर्ट से मामले की अगली तस्वीर साफ होगी।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

7 minutes ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 1 hour ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 1 hour ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 1 hour ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 1 hour ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 1 hour ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 1 hour ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 1 hour ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 2 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 2 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 2 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 2 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 2 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 3 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 3 hours ago
सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया
Top News

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!