चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब: जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

1128 जले क्वार्टर भी बरामद, पुलिस का एक्शन तेज, शराब नष्ट करने में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली और पोकलेन जब्त
खुलासा फर्स्ट, सागर।
बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। मुख्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान शराब के अवैध भंडारण और उसे नष्ट करने के तरीके का भी खुलासा हुआ है। आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन की खुदाई कराकर 26 पेटी अवैध शराब बरामद की है। मौके से 1128 जले हुए क्वार्टर भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार चंदू ने पूछताछ में बताया कि कुछ शराब जमीन में दबाकर रखी गई थी, जबकि कुछ शराब नहर में फेंकी गई। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को क्राइम स्पॉट पर लेकर पहुंची और उसकी निशानदेही पर खुदाई कराई। यहां से करीब 1.30 लाख रुपए कीमत की 26 पेटी शराब बरामद हुई।
शराब नष्ट करने के लिए मशीनों का इस्तेमाल... जांच के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में जले हुए क्वार्टर भी मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शराब और उसके सबूत नष्ट करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया था। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने करीब 12 लाख रुपए कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली और लगभग 40 लाख रुपए की पोकलेन मशीन जब्त की है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि शराब कहां तैयार हुई, किसके जरिए बंडा तक पहुंची और इसके भंडारण व वितरण में कौन-कौन लोग शामिल थे।
नए आईजी इरशाद वली ने संभाली जांच की कमान... सागर के नवागत आईजी इरशाद वली ने पदभार संभालने के बाद बंडा पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल और आरोपी चंदू से पूछताछ की। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक आईजी ने शराब के नेटवर्क की पड़ताल के लिए बंडा के ततरवारा क्षेत्र से लेकर पत्थर खदान तक जांच की है। इसी दौरान शराब को खदान के गड्ढों में छिपाकर रखने की बात भी सामने आई।
पुलिस के मुताबिक मामले में अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
सरकार का सख्त रुख... बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 28 से ज्यादा पहुंचने की रिपोर्ट सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सागर संभाग में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव किया गया है और इरशाद वली को नया आईजी बनाया गया है।
इससे पहले मामले में प्रशासनिक और आबकारी अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अब जांच का फोकस केवल शराब बेचने वालों तक सीमित न रहकर निर्माण, कच्चे माल की सप्लाई, पैकेजिंग, परिवहन और वितरण की पूरी चेन तक पहुंचने पर है।
देवरी में 45 किलो महुआ लाहन जब्त... अवैध शराब के खिलाफ अलग कार्रवाई में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देवरी के ग्राम डिलोना में दबिश दी। टीम ने राजा भैया लोधी के पुराने खंडहर मकान से तीन कुप्पों में रखा करीब 45 किलो महुआ लाहन बरामद किया। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
हीरापुर में 2.80 लाख की विदेशी शराब बरामद... इसी अभियान के तहत ग्राम हीरापुर में एक मकान पर दबिश देकर करीब 261 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। इसकी कीमत लगभग 2.80 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मकान का इस्तेमाल शराब के अवैध भंडारण के लिए किया जा रहा था। जांच में इस शराब का संबंध बंडा शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी से भी जोड़ा जा रहा है। मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि बंडा तक जहरीली शराब पहुंचाने वाली पूरी चेन में कौन-कौन शामिल था और इस नेटवर्क को संरक्षण या सहयोग कहां से मिला। पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक जांच से आने वाले दिनों में इस नेटवर्क की और परतें खुलने की उम्मीद है।
ललितपुर से लेकर गुजरात तक कनेक्शन की जांच
जांच में नकली शराब के नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन के संकेत भी सामने आए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक ललितपुर से नकली शराब और फर्जी रैपर के जरिए शराब की सप्लाई की बात सामने आई है। वहीं एक अन्य ताजा रिपोर्ट में शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्प्रिट के अहमदाबाद से आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!