खबर
Top News

मंदिर पर सियासत तेज: BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 4:52 pm
शेयर करें:
मंदिर पर सियासत तेज

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
खड़े हनुमान मंदिर को हटाने को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक बहस का रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय मंदिर पहुंचे और हनुमानजी के दर्शन करने के बाद मंदिर को यथास्थान रखने की पैरवी की।

उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाएं मंदिर को यथास्थान रखने के पक्ष में हैं और सड़क पहले ही पर्याप्त चौड़ी हो चुकी है। ऐसे में मंदिर हटाने का कोई कारण नजर नहीं आता।

विधायक ने कहा कि वे स्वयं खड़े हनुमानजी के नियमित दर्शनार्थी हैं और उन्होंने बाबा से उज्जैन सहित पूरे मध्य प्रदेश की समृद्धि और विकास की प्रार्थना की।

‘उज्जैन में हजारों साल पुराने मंदिर’
मालवीय ने मंदिर की प्राचीनता का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्जैन देश की प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है, जहां हजारों वर्ष पुराने मंदिर और धार्मिक स्थल मौजूद हैं। ऐसे में विकास कार्यों के साथ धार्मिक स्थलों और जनभावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन ऐसा रास्ता निकाला जाना चाहिए जिससे आस्था और विकास दोनों साथ चल सकें।

राजसी सवारी का दिया उदाहरण
विधायक चिंतामणि मालवीय ने पिछले सोमवार को निकली महाकाल की राजसी सवारी का उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें करीब 8 से 10 लाख श्रद्धालु शामिल हुए थे। इसके बावजूद यातायात और व्यवस्थाओं में कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आई।

मालवीय के मुताबिक, जब इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के दौरान भी सड़क पर कोई बड़ी समस्या नहीं हुई तो मंदिर को हटाने की जरूरत समझ में नहीं आती।

उन्होंने कहा कि खड़े हनुमान मंदिर का मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में है और उन्हें उम्मीद है कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

उमा भारती भी CM को लिख चुकी हैं पत्र
इस विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी अपनी राय सामने रख चुकी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर खड़े हनुमान मंदिर के मामले में ऐसा समाधान निकालने की बात कही थी, जिसमें विकास कार्य भी हो और मंदिर भी यथास्थान बना रहे।

उमा भारती ने भोपाल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान कमलापति पार्क के आगे स्थित मस्जिद को यथावत रखते हुए सड़क का प्लान बदले जाने का उदाहरण दिया था।

उनका कहना था कि विकास और आस्था को साथ लेकर चलना संभव है और उज्जैन में भी इसी तरह का रास्ता निकाला जा सकता है।

‘मंदिर-मस्जिद को एक तराजू पर न तौलें’
मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक मालवीय से उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हाईकोर्ट के फैसले और मंदिर-मस्जिद के मामलों को लेकर सवाल किया गया।

इस पर उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय का सभी को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने मंदिर और मस्जिद के मामलों को एक ही तराजू पर तौलना उचित नहीं बताया।

मालवीय ने शाही मस्जिद मामले में हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि वहां करीब 15 फीट हिस्से का सवाल है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मुस्लिम पक्ष भी न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेगा और विकास कार्यों में सहयोग करेगा।

प्रशासनिक फैसले से राजनीतिक मुद्दे तक पहुंचा मामला
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर आस्था, विकास और राजनीतिक हस्तक्षेप का मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है।

एक ओर सड़क व यातायात व्यवस्था को लेकर मंदिर हटाने की चर्चा है, तो दूसरी ओर जनप्रतिनिधि और धार्मिक संगठनों की ओर से मंदिर को यथास्थान रखने की मांग उठ रही है।

अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन और सरकार विकास कार्य तथा मंदिर की स्थिति को लेकर क्या अंतिम रास्ता निकालते हैं।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

4 minutes ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 1 hour ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 1 hour ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 1 hour ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 1 hour ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 1 hour ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 1 hour ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 1 hour ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 1 hour ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 2 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 2 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 2 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 2 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 3 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 3 hours ago
सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया
Top News

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!