ED की बड़ी कार्रवाई: बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13 करोड़ रुपए मूल्य की 18 अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क (Provisionally Attached) की हैं।
कार्रवाई आलोक शारदा और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।
ED की जांच भोपाल EOW द्वारा दर्ज दो FIR के आधार पर शुरू हुई थी। मामला IDBI Bank और किसान धन एग्री फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ कथित धोखाधड़ी व जालसाजी से जुड़ा है।
फर्जी वेयरहाउस रसीदों से 42 किसानों के नाम पर लोन
जांच के मुताबिक, इंदौर जिले के मानपुर स्थित शारदा वेयरहाउस के प्रोपराइटर आलोक शारदा ने अन्य लोगों के साथ कथित मिलीभगत कर Warehouse Receipt Finance Scheme का दुरुपयोग किया।
वेयरहाउस में किसानों की सोयाबीन और चना उपज रखे होने का दावा करते हुए कथित तौर पर फर्जी वेयरहाउस रसीदें जारी की गईं।
इन रसीदों के आधार पर 62,965 बोरी सोयाबीन और चने के एवज में 42 किसानों के नाम पर ऋण स्वीकृत कराया गया।
ED के अनुसार, बाद में गिरवी रखी गई उपज को बिना अनुमति वेयरहाउस से निकालकर बेच दिया गया और स्टॉक उपलब्ध होने के संबंध में गलत जानकारी तथा रिकॉर्ड में हेरफेर का सहारा लिया गया। इससे IDBI Bank को करीब 14.04 करोड़ रुपए का नुकसान होने का आरोप है।
किसान धन कंपनी से भी लिया 12.04 करोड़ का वित्त
जांच में सामने आया कि किसान धन एग्री फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने भी इसी वेयरहाउस में रखी बताई गई कृषि उपज के एवज में आलोक शारदा को 12.04 करोड़ रुपए का वेयरहाउस रिसीट फाइनेंस दिया था।
बाद में भौतिक सत्यापन में गिरवी रखे स्टॉक में बड़ी कमी मिली। ED के मुताबिक, ऋणदाता की अनुमति या NOC के बिना माल को हटाकर खुर्द-बुर्द किया गया।
ED के अनुसार, दोनों मामलों में आलोक शारदा और अन्य आरोपियों की कथित मिलीभगत से संबंधित संस्थानों को कुल करीब 26 करोड़ रुपए का गलत नुकसान हुआ और आरोपियों ने अनुचित लाभ हासिल किया।
पहले भी EOW केस में नाम सामने आया था
इस मामले में आलोक शारदा का नाम पहले भी EOW की कार्रवाई में सामने आ चुका है। 2021 के मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक आदेश में EOW द्वारा दर्ज मामलों में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं का उल्लेख है।
अदालत के रिकॉर्ड में वेयरहाउस में रखे कृषि स्टॉक में कमी और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन का भी विवरण दर्ज है।
ED की 18 संपत्तियों पर कार्रवाई को इस मामले में अब तक की बड़ी वित्तीय कार्रवाई माना जा रहा है। हालांकि, अस्थायी कुर्की जांच के दौरान की गई कार्रवाई है और मामले में आरोपों का अंतिम न्यायिक निर्धारण होना बाकी है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!