खबर
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान: Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 11:55 am
शेयर करें:
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं।

रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान के लिए कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) को 10 लाख 8 हजार 175 रुपए जमा कर दिए हैं। 17 से 19 सितंबर तक के लिए मैदान आवंटित किया गया है। कांग्रेस इसे ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम देने की तैयारी में है।

राहुल से पहले कलाकारों की प्रस्तुतियां
युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए कार्यक्रम में राजनीतिक संवाद के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

राहुल गांधी से संवाद से पहले फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता गायक राघव चैतन्य, रैपर लश-करी और America’s Got Talent विजेता डांस ग्रुप V Unbeatable Dream Team प्रस्तुति देंगे।

इसके बाद राहुल गांधी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में कलाकार राहुल गांधी की अगवानी भी करेंगे।

छात्राओं के लिए बनेगा पिंक जोन
कार्यक्रम स्थल पर कॉलेज और हॉस्टल की छात्राओं के लिए अलग ‘पिंक जोन’ बनाने की तैयारी है। कांग्रेस का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से कार्यक्रम में शामिल करना है। पार्टी नेताओं का दावा है कि कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।

10.08 लाख का भुगतान, नकद लेने से किया इनकार
शुक्रवार को IDA के संपदा अधिकारी ने मैदान आवंटन के लिए शहर कांग्रेस कमेटी को मांग पत्र दिया। तीन दिन के लिए मैदान के एवज में 8 लाख 54 हजार 385 रुपए लीज रेंट और 1 लाख 53 हजार 790 रुपए जीएसटी जमा करने को कहा गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे राशि लेकर IDA कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने नकद लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने RTGS के जरिए राशि जमा की।

दिल्ली से पहुंची राहुल की टीम
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली से राहुल गांधी की टीम के केवी बैजू सहित अन्य सदस्य इंदौर पहुंचे।

प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

जीतू पटवारी के बिजलपुर स्थित निवास पर हुई बैठक में स्थानीय नेताओं को कार्यक्रम के प्रचार और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। नेताओं को विधानसभा स्तर के साथ जिले के गांवों तक प्रचार पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

3 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

18 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

23 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

31 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

42 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!