वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला: लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जिले के बंडा क्षेत्र में जिस जहरीली शराब ने अब तक 30 से अधिक लोगों की जिंदगी छीन ली, उसे बनाने में मुख्य मास्टरमाइंड अंतरराज्यीय वांटेड रवि लखेरा का नाम सामने आया है। उस पर मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में 25 केस दर्ज हैं।
रवि लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंतसिंह लोधी के साथ मिलकर नकली शराब बनाने का काम कर रहा था। ततरवारा का दबंग चंद्रभानसिंह राजपूत और उसके परिवार के लोग मनीष से जुड़े थे। मनीष ने रवि से फार्मूला लिया और नकली शराब बनाना सीखा।
जन्माष्टमी से दो दिन पहले चंदू राजा निवासी ततरवारा के मक्का के खेत में शराब बनाई थी। आरोपी मनीष लोधी और रवि लखेरा ने स्प्रेट, बारदाना, रेपर समेत अन्य साम्रगी उपलब्ध कराई थी, जिससे चंदू राजपूत, शिवांजय और मनीष ने 50 पेटी नकली शराब सागर गोल्ड के नाम से तैयार की। उक्त शराब शिवांजय राजपूत, मनीष लोधी और चंदू राजपूत ने ग्राम नौराज, गूगरा, पाटन, छापरी और आसपास के कुछ गांवों में सेल्समैन के माध्यम से सप्लाई की थी।
साक्ष्य मिटाने के इरादे से नष्ट कर दी 25 पेटी शराब... उक्त जहरीली शराब पीने के बाद लगातार लोगों की मौतें होने लगीं तो आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से खेत में करीब 25 पेटी शराब जलाकर नष्ट कर दी और शराब बनाने की सामग्री नाले में बहा दी। पुलिस नाले में सर्चिंग कराकर उक्त सामग्री जब्त करने का प्रयास कर रही है।
मोटी कमाई के लालच में शुरू किया अवैध शराब का धंधा... आरोपी मनीष उर्फ यशवंत लोधी शुरुआत में अवैध शराब बेचता था। धीरे-धीरे उसने शराब ठेकेदारों के बीच पैठ बनाई और खासा पैसा कमाकर शराब माफिया बन गया।
उसने बरेठी शराब दुकान का लाइसेंस लिया। इसके बाद मोटी कमाई के लालच में नकली शराब बनाकर लाइसेंसी दुकान की आड़ में बिकवाने लगा। इसके साथ ही बंडा में सागर रोड पर अपना बार खोला, जिसमें शराब परोसी जाती थी।
फरार आरोपियों पर इनाम घोषित... मनीष लोधी पर 11 अपराध दर्ज हैं, जिनमें से 6 मामले आबकारी एक्ट के हैं। इस पूरे काम में चंदू का रिश्तेदार शिवांजय राजपूत भी सक्रिय था। पुलिस अब तक चंद्रभानसिंह राजपूत समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
शेष फरार आरोपियों के फोन बंद हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वांटेड रवि लखेरा और मनीष लोधी की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!