खबर
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम: खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम

50 हजार रुपए का जुर्माना, लेकिन 80 प्रतिशत व्यावसायिक सेंटरों में पार्किंग में चल रही दुकानें व रेस्टोरेंट, चुनिंदा इलाकों में ही कार्रवाई क्यों?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने शहर के कमर्शियल भवनों के बेसमेंट में चल रहे नियमों के विपरीत उपयोग, फायर सेफ्टी में लापरवाही और भवन निर्माण बायलॉज के उल्लंघन पर जांच अभियान शुरू किया है। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के स्पष्ट निर्देशों के बाद अमला सड़कों पर उतरा और कुछ प्रमुख इमारतों के बेसमेंट पर सीलिंग की कार्रवाई की।

हालांकि, खुलासा पड़ताल में सामने आया कि निगम की यह मुहिम पूरे शहर में एक समान लागू होने के बजाय केवल चुनिंदा व्यावसायिक ठिकानों तक सीमित नजर आ रही है। जहां एक ओर कुछ स्थानों पर तत्काल ताले जड़े जा रहे हैं, वहीं शहर के कई अन्य हिस्सों में नियमों की अनदेखी पर नगर निगम मूकदर्शक बना हुआ है।

कार्रवाई का पूरा ब्योरा, कहां-कहां पहुंचा निगम का अमला
होटल सिल्वोटेल (जोन 22, वार्ड 31), पीयू-4 स्थित भूखंड क्रमांक 15 और 16 पर संचालित होटल सिल्वोटेल में जब टीम पहुंची, तो स्वीकृत नक्शे में पार्किंग के लिए तय बेसमेंट के भीतर व्यावसायिक किचन चलता पाया गया। आग के खतरे और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर अमले ने बेसमेंट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

अपोलो चौराहा और जंजीरवाला चौराहा, शहर के इन प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में स्थित इमारतों के बेसमेंट में पार्किंग गायब मिली। वहां बेसमेंट के भीतर दुकानें और रेस्टोरेंट संचालित हो रहे थे। निगम टीम ने मौका मुआयना कर इन्हें तुरंत सील कर दिया। डायमंड कॉलोनी (जोन 9), यहां स्थित एक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट का उपयोग भी स्वीकृत अनुमति के विपरीत अन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

जांच के दौरान मौके की स्थिति में अंतर मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण पर 50 हजार रुपए का जुर्माना (जोन 8), मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वाले एक भूस्वामी के खिलाफ निगम ने 50 हजार रूपए का चालान बनाकर जुर्माना वसूला।

आयुक्त के निर्देश और भवन मालिकों को चेतावनी...मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सभी झोनल अधिकारियों और भवन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि बेसमेंट के स्वीकृत नक्शे के विपरीत उपयोग, फायर एनओसी की अनुपस्थिति और संरचनात्मक सुरक्षा से खिलवाड़ पाए जाने पर तुरंत सीलिंग और कानूनी कार्रवाई की जाए।

निगम प्रशासन ने शहर के सभी भवन स्वामियों और व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी है कि वे बेसमेंट का उपयोग केवल स्वीकृत नक्शे के अनुसार पार्किंग के लिए ही करें और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें, अन्यथा बिना किसी रियायत के दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

खुलासा का सवाल: निष्पक्ष कार्रवाई या केवल औपचारिकता?
निगम की इस कार्रवाई से यह संदेश तो स्पष्ट है कि पार्किंग के लिए स्वीकृत जगह पर कमर्शियल गतिविधियां चलाना गैर-कानूनी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह जांच अभियान पूरे शहर में निष्पक्ष रूप से चलाया जा रहा है?

शहर के एमजी रोड, विजय नगर, अन्नपूर्णा रोड और खातीवाला टैंक जैसे दर्जनों व्यावसायिक क्षेत्रों में सैकड़ों इमारतें ऐसी हैं, जिनके बेसमेंट में पार्किंग की जगह गोदाम, कोचिंग क्लासेस और दुकानें चल रही हैं।

वहां निगम अमले की मुस्तैदी नजर नहीं आती। केवल कुछ चुनिंदा स्थानों पर कार्रवाई कर अभियान को पूरा मान लेना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। जब तक पूरे शहर में बिना किसी पक्षपात के एक समान और लगातार निगरानी तंत्र लागू नहीं होगा, तब तक नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लगना मुश्किल है।

संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 1 hour ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 1 hour ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 1 hour ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 1 hour ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 1 hour ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 1 hour ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 1 hour ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 1 hour ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 2 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 2 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 2 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 2 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 2 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 2 hours ago
सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया
Top News

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

about 3 hours ago
सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर
Top News

सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर:टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!