ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार: हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद कार पलट गई और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेज रफ्तार में थी थार, अचानक खोया नियंत्रण
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 3:30 बजे हुआ। ब्लैक कलर की थार अन्नपूर्णा की ओर से बिजलपुर की तरफ जा रही थी। प्रतीक सेतु ब्रिज पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।
कार नीचे गिरने के बाद पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके एयरबैग भी खुल गए।
कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला
हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाला गया।
चारों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान आरती (25), अभिजीत (20), आदित्य और लावण्या के रूप में हुई है।
गनीमत रही, नीचे सड़क पर नहीं था कोई वाहन
हादसे में सबसे बड़ा राहत का पहलू यह रहा कि जिस वक्त थार ब्रिज से नीचे गिरी, उस समय नीचे की सड़क पर कोई वाहन नहीं था। यदि उस दौरान वहां से कोई वाहन गुजर रहा होता तो हादसा और गंभीर हो सकता था।
चालक नशे में था या नहीं, जांच जारी
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक प्रतीक सेतु ब्रिज पर देर रात ब्लैक थार करीब 50 फीट नीचे गिरी थी। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!