ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में: पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तिलक नगर इलाके के होटल में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रहे कारोबारी दीपक खंडेलवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बायपास इलाके से हिरासत में लिया
पुलिस के मुताबिक उसे शुक्रवार देर रात बायपास इलाके से हिरासत में लिया गया। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पुलिस द्वारा पत्नी और बच्चों को पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने के बाद दीपक खुद सरेंडर करने पहुंचा।
पुलिस ने मर्ग कायम किया
पुलिस ने मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया है। सोनिला की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई और FIR को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत
9 सितंबर को तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय सोनिला शर्मा मृत मिली थीं। पुलिस के मुताबिक सोनिला पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा लिया था।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
कुछ घंटे बाद दीपक कमरे से बाहर आया और होटल स्टाफ से कहा कि उसकी दोस्त की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाना है। इसके बाद वह सोनिला को अक्षत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनिला की मौत की जानकारी सामने आने के बाद दीपक वहां से चला गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दीपक की पत्नी और बच्चों से भी पूछताछ की। पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उसका दीपक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने जरूरत पड़ने पर दोबारा थाने बुलाने की बात कही थी।
इसके बाद ही दीपक के पुलिस की हिरासत में आने की जानकारी सामने आई। अब पुलिस उससे होटल में हुई पूरी घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
पार्लर में हुई थी सोनिला और दीपक की पहचान
सोनिला के पिता प्रदीप शर्मा ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पिंक सिटी पार्लर में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान दीपक खंडेलवाल से हुई थी।
पिता के मुताबिक दीपक पहले भी सोनिला के घर दो बार आ चुका था। सोनिला अपने पति संजय से अलग रहती थी। उसकी 14 और 8 साल की दो बेटियां हैं।
पत्नी को दोस्ती की जानकारी होने की बात सामने आई
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दीपक की पत्नी को सोनिला से उसकी दोस्ती के बारे में जानकारी थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दीपक ने सोनिला से बातचीत बंद कर दी थी। बाद में दोनों के बीच दोबारा मुलाकात हुई और वे होटल पहुंचे थे, जहां कुछ घंटे बाद सोनिला की मौत हो गई।
पिता को कॉल के बाद मौके से चला गया था दीपक
पुलिस जांच के मुताबिक सोनिला की मौत के बाद दीपक ने उसके पिता प्रदीप को फोन किया था। इसके बाद वह वहां से चला गया। उसके फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और परिवार से भी पूछताछ की। अब दीपक पुलिस हिरासत में है।
पुलिस उससे होटल पहुंचने से लेकर सोनिला की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल ले जाने तक के पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!