क्या अब इन जिलों के आबकारी अधिकारियों पर गिरेगी गाज: खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई संभव; शराब ठेकों की यह है हालत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य इस साल बुरी तरह लड़खड़ा गया है। बैतूल, गुना और अशोकनगर में कार्रवाई के बाद अब उन 12 जिलों पर सवाल उठ रहे हैं, जहां प्रदर्शन और भी खराब रहा है। क्या इन जिलों के अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी?
वित्तीय वर्ष चुनौतीपूर्ण
मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग के लिए यह वित्तीय वर्ष चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। करीब 19,960 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले विभाग अब तक लगभग 16,900 करोड़ रुपए ही जुटा पाया है, यानी सिर्फ 84 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है। करीब 3 हजार करोड़ रुपए की कमी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना का सख्त रुख
राजस्व में कमी को लेकर आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सख्त रुख अपनाते हुए बैतूल, गुना और अशोकनगर के आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई की है। बैतूल के जिला आबकारी अधिकारी अंशुम सिंह और गुना-अशोकनगर के प्रभारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन का कारण
जारी आदेश में साफ कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों ने शराब दुकानों के निष्पादन और राजस्व संग्रह में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई। प्रभावी कार्ययोजना के अभाव में लक्ष्य हासिल नहीं हो सका, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
तीनों जिलों का प्रदर्शन
बैतूल में 304 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 247 करोड़ (81%) ही हासिल हुए। गुना में 376 करोड़ के लक्ष्य के खिलाफ 277 करोड़ (74%) राजस्व मिला।अशोकनगर में 216 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 175 करोड़ (81%) ही प्राप्त हो सके।
इन 12 जिलों की स्थिति और खराब
चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदेश के 12 जिलों का प्रदर्शन इन तीनों से भी कमजोर रहा है। नीमच में केवल 28 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ, जबकि आलीराजपुर (51%), झाबुआ (54%), छिंदवाड़ा (55%), रतलाम (61%), आगर मालवा (62%), बड़वानी और शाजापुर (66%), राजगढ़ (69%), देवास (70%), मंदसौर (73%) और उज्जैन (75%) में भी लक्ष्य काफी पीछे रहा। यह आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि समस्या केवल कुछ जिलों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापक स्तर पर राजस्व वसूली प्रभावित हुई है।
अधिकारियों पर बढ़ा दबाव
इन जिलों में वर्तमान में पदस्थ अधिकारियों में आलीराजपुर-झाबुआ में बसंती भूरिया, बड़वानी में रामचंद्र बरोड़, राजगढ़ में रितेश लाल, आगर मालवा में राजीव द्विवेदी, मंदसौर और नीमच में रामहंस पचौरी, उज्जैन में निधि जैन, रतलाम में शादाब सिद्दीकी, शाजापुर में विनय रंगशाही, छिंदवाड़ा में भीमराव वैद्य और देवास में मनीष खरे शामिल हैं।
अब बड़ा सवाल
बैतूल, गुना और अशोकनगर में हुई कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या खराब प्रदर्शन वाले इन 12 जिलों के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी? या फिर विभाग कोई अलग रणनीति अपनाएगा? फिलहाल, आबकारी विभाग की नजर इन जिलों पर टिकी हुई है और आने वाले दिनों में और सख्त फैसले संभव माने जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!