एक साथ पांच पुलिसकर्मी क्यों हुए निलंबित: क्या है आखिर पूरा मामला; किसने की यह कार्रवाई, किस पूर्व वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर कथित तौर पर की गई गिरफ्तारी का मामला अब बड़ा प्रशासनिक विवाद बन गया है। शिकायत की जांच के बाद डीसीपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, पूरे घटनाक्रम में पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं और रिश्वत के आरोपों की जांच जारी है।
क्या है पूरा मामला
सूत्रों के मुताबिक स्कीम नंबर-114 निवासी गौरव जैन और तत्कालीन विजयनगर एसीपी राकेश गुप्ता के बीच लंबे समय से वित्तीय लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि राकेश गुप्ता ने गौरव जैन को उधार राशि दी थी, जिसके बदले चेक लिए गए थे। बाद में चेक बाउंस होने पर ग्वालियर में गौरव जैन के खिलाफ केस दर्ज हुआ और कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
तामील के लिए दस्तावेज लसूड़िया थाने भेजे थे
इसी वारंट की तामील के लिए दस्तावेज लसूड़िया थाने भेजे गए थे। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम गौरव जैन के घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर ग्वालियर ले जाया गया।
रिश्वत के आरोप भी सामने आए
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को निजी वाहन से ग्वालियर ले जाया और इस दौरान करीब 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का भी दावा किया गया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र जांच की जा रही है।
शिकायत के बाद जांच और सस्पेंशन
गौरव जैन की शिकायत के बाद मामला पुलिस आयुक्त और डीसीपी तक पहुंचा। जांच में शुरुआती स्तर पर अनियमितताएं पाए जाने के बाद डीसीपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
ये हुए निलंबित
निलंबित पुलिसकर्मियों में शामिल हैं- लसूड़िया थाना प्रभारी संजय बिश्नोई, सिपाही प्रणीत भदौरिया, सिपाही नीरज, सिपाही रविंद्र और सिपाही दीपेंद्र। इसके अलावा हवलदार राकेश शर्मा की भूमिका की भी अलग से जांच की जा रही है।
पूर्व एसीपी की भूमिका जांच के घेरे में
मामले में सबसे गंभीर पहलू पूर्व एसीपी राकेश गुप्ता की भूमिका को माना जा रहा है। आरोप है कि निजी विवाद और लेन-देन के मामले में पुलिस तंत्र का इस्तेमाल कर कार्रवाई कराई गई। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या इस कार्रवाई में पुलिस प्रक्रिया का दुरुपयोग हुआ या नहीं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!