जानिये क्यों आमने-सामने हुए बीजेपी के दो पार्षद: निगम की कार्रवाई पर बढ़ा विवाद; मामले ने ऐसे तूल पकड़ लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी चौराहे के पास स्थित सब्जी मंडी पर नगर निगम की कार्रवाई को लेकर बीजेपी के दो पार्षद आमने-सामने आ गए। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब क्षेत्रीय पार्षद जीतू राठौर ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। यह भी पता चला है कि फूटी कोठी इलाके की इस घटना में अपर आयुक्त के सामने अपशब्दों का आदान-प्रदान भी हुआ। इस दौरान हाथापाई होने की भी अपुष्ट जानकारी मिली है।
कार्रवाई पर उठा सवाल, मौके पर बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम द्वारकापुरी स्थित सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान क्षेत्रीय पार्षद जीतू राठौर मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में बिना जानकारी दिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधि की अनदेखी बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
एमआईसी सदस्य से तीखी बहस
इसी मुद्दे को लेकर जीतू राठौर की एमआईसी सदस्य राकेश जैन से तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मौके पर गरमागरमी का माहौल बन गया। दोनों पार्षद एक ही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 से जुड़े हैं।
दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए
बहस के दौरान दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, बाद में मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
समन्वय की कमी आई सामने
यह पूरा घटनाक्रम नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी को उजागर करता है। स्थानीय स्तर पर बिना पूर्व सूचना की कार्रवाई को लेकर नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली।
फिलहाल मामला शांत, लेकिन सवाल बरकरार
हालांकि विवाद फिलहाल शांत हो गया है, लेकिन इस घटना ने यह संकेत दे दिया है कि पार्टी के भीतर और प्रशासन के साथ तालमेल में कहीं न कहीं कमी है। स्थानीय स्तर पर ऐसे विवाद आगे भी स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं, खासकर जब दोनों पक्ष एक ही राजनीतिक दल से जुड़े हों।
द्वारकापुरी की इस घटना ने न केवल निगम कार्रवाई के तरीकों पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि जमीनी स्तर पर बेहतर संवाद और समन्वय की जरूरत है, ताकि ऐसे विवादों से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!