इस ऐतिहासिक मंदिर में वरमाला पर क्यों रोक: क्यों बनी विवाद की स्थिति; वायरल वीडियो में युवक ने क्या कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल से सटे प्राचीन भोजपुर मंदिर में नवविवाहित दंपती को वरमाला की रस्म करने से रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक खुद को भूपेंद्र शर्मा बताते हुए सुरक्षा कर्मियों पर रोक लगाने का आरोप लगा रहा है। युवक का कहना है कि वह विधिवत विवाह के बाद पत्नी के साथ केवल दो मिनट के लिए प्रतीकात्मक वरमाला और दर्शन करने मंदिर पहुंचा था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने ‘अनुमति लेने’ की बात कहकर रोक दिया।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
पहले वीडियो में युवक मंदिर परिसर में खड़ा होकर कहता है कि “पूजा से मना नहीं कर रहे, वरमाला से मना कर रहे हैं।” वह सवाल उठाता है-“भगवान के मंदिर में भी परमिशन लेनी पड़े तो कैसा मंदिर?” दूसरे वीडियो में वह बताता है कि शादी के बाद भगवान शिव के समक्ष अर्धांगिनी को अपनाने की रस्म करना चाहता था। वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी ‘सेंट्रल मोन्यूमेंट’ और ‘आर्कियोलॉजिकल’ नियमों का हवाला देते हुए अनुमति की बात करता सुनाई देता है। अंत में युवक ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाते हुए युवती के गले में माला डालता नजर आता है।
युवक का पक्ष
भूपेंद्र शर्मा के मुताबिक, 26 तारीख को शादी के बाद वह पत्नी और परिजनों के साथ मंदिर पहुंचे थे। वैदिक रीति से विवाह पहले ही संपन्न हो चुका था। उनका दावा है कि ढोल, कैमरा और वाहन को गेट पर ही रोक दिया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।वे मंदिर के प्रांगण में गए, गर्भगृह में प्रवेश नहीं किया और करीब 30 सेकंड में वरमाला की रस्म पूरी कर ली। कुल मिलाकर 4-5 मिनट ही परिसर में रुके। युवक का कहना है कि इतनी छोटी और प्रतीकात्मक रस्म के लिए अनुमति की शर्त अनुचित है।
पुजारी का बयान
मंदिर के पुजारी अनूप गिरी ने स्पष्ट किया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन होने के कारण मंदिर एक संरक्षित स्मारक है। ऐसे में सुरक्षा और प्रशासनिक नियम विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट या पुजारी पक्ष की ओर से कोई आपत्ति नहीं है। यदि सुरक्षा कर्मियों ने रोका है तो वह ASI के नियमों के तहत किया गया होगा।
पुरातत्व विभाग का पक्ष
अधिकारियों के अनुसार भोजपुर मंदिर, सांची स्तूप, खजुराहो मंदिर, भीमबेटका शैलाश्रय और उदयगिरि गुफाएं जैसे स्मारक केंद्र सरकार के अधीन संरक्षित हैं। इन स्थलों पर किसी भी प्रकार का आयोजन, सार्वजनिक रस्म या शूटिंग पूर्व अनुमति के बिना नहीं की जा सकती। निजी शूट के लिए निर्धारित प्रक्रिया और शुल्क है। अधिकारियों का कहना है कि वरमाला जैसी रस्म भी आयोजन की श्रेणी में आ सकती है, इसलिए पूर्व अनुमति आवश्यक है।
विवाद की जड़
विवाद इस बात पर केंद्रित है कि क्या कुछ मिनट की प्रतीकात्मक वरमाला को भी ‘आयोजन’ माना जाए और उसके लिए औपचारिक अनुमति अनिवार्य हो। सामान्य दर्शन और पूजा पर कोई रोक नहीं है, लेकिन संरक्षित स्मारक होने के कारण नियम अपेक्षाकृत सख्त हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!