दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 4 लोगों की मौत की सूचना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर दौड़ लगा दी।
चार लोगों की मौत की सूचना
इसी दौरान दूसरी पटरी पर तेज रफ्तार से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत की सूचना। यह हादसा मुरैना-धौलपुर रेलखंड पर हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
अचानक यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन के भीतर किसी ने अचानक आग लगने की बात कही, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने की कोशिश में कई लोग बिना स्थिति की पुष्टि किए ट्रेन से उतर गए।
अफवाह के बाद मची भगदड़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी यात्री द्वारा चेन पुलिंग किए जाने के बाद ट्रेन रुक गई। इसी दौरान "आग लग गई" की आवाजें सुनाई देने लगीं और लोग तेजी से बोगियों से बाहर निकलने लगे। घबराहट में कई यात्री दूसरी पटरी की ओर चले गए, जहां उन्हें दूसरी दिशा से आ रही ट्रेन का अंदाजा नहीं था।
पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए यात्री
रेलवे ट्रैक पर मौजूद यात्रियों को दूसरी लाइन से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक हुआ कि कई लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।
महिला यात्री ने बताई पूरी घटना
एक महिला यात्री ने बताया कि अचानक किसी ने ट्रेन में चिल्लाकर कहा कि आग लग गई है। इसके बाद लोग घबराकर नीचे उतरने लगे। जब यात्री दूसरी ओर पटरी पार कर रहे थे, तभी पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी और कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए।
यात्री के अनुसार, हादसे में एक पूरा परिवार भी प्रभावित हुआ, जिसमें पति-पत्नी और उनके बच्चे शामिल थे। हालांकि अधिकारियों की ओर से मृतकों की पहचान और संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
अफवाह की जांच शुरू
घटना के बाद रेलवे, पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब यह जांच की जा रही है कि आग लगने की अफवाह कैसे फैली और इसके पीछे कोई शरारती तत्व था या यह केवल गलतफहमी का परिणाम था।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!